फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: बालासोर में बड़े हादसे! सड़क दुर्घटना में दो की मौत; करंट की चपेट में आकर मां-बेटे की गई जान

Sat, 15 Jul 2023 02:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर

सार

पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय कार्तिक सेठी को लोहे की रॉड को इलेक्ट्रिक कटर मशीन से काटने के दौरान करंट लगी। उसकी मां उसे बचाने के लिए खींचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह भी करंट के चपेट में आ गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के बालासोर जिले में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दो व्यक्ति सोटरसाइकिल में सवार होकर भद्रक से अपने गांव सोरो जा रहे थे, तभी रास्ते में वह एक ट्रक से टकरा गए। 
विज्ञापन


इस हादसे में मोटरसाइकिल में सवार दोनों व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव को पोस्ट मार्टम के लिए सोरो के अस्पताल में भेजा गया है। 

करंट लगने से मां-बेटे की मौत 
ओडिशा के बालासोर जिले में करंट लगने से एक 55 वर्षीय महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय कार्तिक सेठी को लोहे की रॉड को इलेक्ट्रिक कटर मशीन से काटने के दौरान करंट लगी।

उसकी मां उसे बचाने के लिए खींचने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह भी करंट के चपेट में आ गई। दोनों को निकट के अस्पताल में ले जाया गया,लोकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस हादसे पर अप्राकृतिक मृत्यू का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें