डॉ. अच्युता सामंता, संस्थापक केआईएसएस एवं केआईआईटी
- फोटो : अमर उजाला
इस लेटेस्ट रैंकिंग के साथ केआईआईटी को भारत में सरकारी और निजी दोनों संस्थानों में 8वां सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता मिली है। इसने कई प्रतिष्ठित भारतीय संस्थानों के बीच यह स्थान हासिल किया है। विश्वविद्यालय ने पूर्वी और उत्तरी भारत में टॉप रैंक वाले डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में अपना गौरव भी बरकरार रखा है। इसके अलावा, खेल विज्ञान विषय में कीट भारत में दूसरे स्थान पर है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की रैंकिंग में 35 देशों/क्षेत्रों के 853 विश्वविद्यालय शामिल हैं। यह उनके शोध, शिक्षण, ज्ञान आदान - प्रदान और अंतर्राष्ट्रीय दृष्टिकोण का आकलन करता है। 18 प्रदर्शन संकेतकों (मानदंडों) पर आधारित रैंकिंग पर दुनिया भर के छात्र, शिक्षाविद, नीति निर्माता और उद्योग जगत के नेता भरोसा करते हैं। यह सफलता मूल्यों पर विश्वास करने वालों को समर्पितः सामंत केआईआईटी-केआईएसएस और कीम्स, के संस्थापक प्रो. अच्युत सामंत ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समर्पित फैकल्टीज, कर्मचारियों, छात्रों, पूर्व छात्रों और शुभचिंतकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ें -
Murshidabad Violence: हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद SP सूर्य प्रताप यादव का तबादला; IPS कुमार सनी राज बने नए एसपी
उन्होंने कहा, 'यह मान्यता सामूहिक प्रयासों और मिशन-संचालित भावना को दर्शाती है, जो कीट को परिभाषित करती है। हम इस सफलता को हर उस व्यक्ति के साथ साझा करते हैं जो हमारे मूल्यों में विश्वास करता है।' गौरतलब है कि केआईआईटी लगातार प्रतिष्ठित वैश्विक रैंकिंग में शामिल रहा है, जिसमें द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग और क्यूएस रैंकिंग्स शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने आईईटी, एबीईटी और अन्य जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मान्यताएं भी अर्जित की हैं, जिससे उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता के वैश्विक केंद्र के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई है। उल्लेखनीय है कि सिर्फ 27 साल पुराना होने के बावजूद, केआईआईटी ने लिस्ट में मौजूद कई सुप्रतिष्ठित संस्थानों से बेहतर प्रदर्शन किया है, जिनमें से कई 50 साल से ज्यादा समय से मौजूद हैं। इसके अलावा, गौर करें कि केआईआईटी को डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी का दर्जा सिर्फ 21 साल पहले ही मिला था।