फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में दर्दनाक हादसा: बंद कमरे में जनरेटर के धुएं से दो की मौत, तीन की हालत गंभीर; मामले की जांच जारी

Wed, 28 Oct 2026 06:30 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, क्योंझर, ओडिशा

सार

ओडिशा के क्योंझर जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान बंद कमरे में जनरेटर चालू रहने से धुएं से दम घुटने पर दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ओडिशा पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के क्योंझर जिले में लक्ष्मी पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बंद कमरे में जनरेटर चालू छोड़ने के कारण दो युवकों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार रात बांसपाल ब्लॉक के नायाकोट थाना क्षेत्र के सुडुंगा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, एक बंद कमरे में पांच युवक सो रहे थे। इसी दौरान कमरे में जनरेटर चालू छोड़ दिया गया था। जनरेटर से निकलने वाला धुआं पूरे कमरे में भर गया। इससे पांचों युवक उसकी चपेट में आ गए। धुएं में मौजूद जहरीली गैस के कारण युवकों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: असम: धुबरी में बाल विवाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 54 पतियों समेत 80 गिरफ्तार; पॉक्सो अधिनियम के तहत केस दर्ज

बुधवार सुबह जब घर बंद रहा और दरवाजे नहीं खुले, तो ग्रामीणों को शक हुआ और वे घर के अंदर गए, जहां पांचों युवक बेहोशी की हालत में पड़े मिले। ग्रामीणों ने बिना देर किए सभी को बांसपाल के एक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, बाकी तीन युवकों की हालत गंभीर बताई गई है। मृतकों की पहचान सुडुंगा गांव के निवासी राजेंद्र सांता और नीतू सांता के रूप में हुई है। हादसे में घायल जगन्नाथ गिरी, प्रशांत देहुरी और निर्दास देहुरी का इलाज क्योंझर स्थित धरणीधर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गुजरात: पाकिस्तान-बांग्लादेश से भेजे जा रहे थे धमकी भरे ई-मेल, आरोपियों ने बताया कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क

घटना की सूचना मिलते ही नायाकोट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। बंद कमरे में जनरेटर चलने से निकली गैस का जमा होना जानलेवा साबित हो सकता है। बता दें कि जनरेटर का इस्तेमाल हमेशा खुले और हवादार स्थान पर करना चाहिए, क्योंकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस रंगहीन और गंधहीन होती है तथा सांस के जरिए शरीर में पहुंचने पर जान का खतरा पैदा कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें