ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के मामले में आरोपी पूर्व एएसीआई गोपाल कृष्ण दास को झारसुगुड़ा कोर्ट ने चार दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के मामले में आरोपी पूर्व एएसीआई गोपाल कृष्ण दास को झारसुगुड़ा कोर्ट ने चार दिन की अतिरिक्त पुलिस हिरासत में भेज दिया है। आरोपी के मानसिक स्वास्थ्य का अध्ययन करने के लिए एक विशेष मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इस बीच ओडिशा में नयागढ़ जिले के सुनालती में गैस पाइपलाइन बिछाते समय विस्फोट हुआ। विस्फोट में दो मजदूरों की मृत्यु हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक मजदूर ने बताया कि हम पाइप को खोल रहे थे जिससे पाइप में दबाव कम हो सके लेकिन मिट्टी के फसने की वजह से पाइप में धमाका हो गया।
नयागढ़ अस्पताल में डॉक्टर धनेश्वर गुनंग ने बताया कि हमारे पास 5 लोग आए थे जिसमें उन्होंने बताया कि गैस लाइन बिछाते समय धमाका हुआ जिसकी वजह से वे घायल हो गए हैं। धमाके में 2 लोगों की मृत्यु हुई है। हमने पुलिस को सूचना दे दी है। घायलों का इलाज जारी है।