फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का कहर जारी, ओडिशा के चार जिलों में आज से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन

Fri, 17 Jul 2020 06:38 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा में दिनों दिन कोरोना वायरस के फैलाव के मध्येनजर राज्य सरकार ने चार जिलों में 14 दिन के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। 17 जुलाई यानि कि आज से 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ओडिशा में संक्रमितों की संख्या 15,000 से अधिक पहुंच गई है। ओडिशा में मरने वालों की संख्या 80 के करीब है। 
विज्ञापन


ओडिशा के मुख्य सचिव असित त्रिपाठी ने बताया कि 17 जुलाई यानि कि आज रात 9 बजे से, खुर्दा, गंजम, जाजपुर, कटक और राउरकेला नगर निगम के जिलों में सख्त लॉकडाउन लागू होगा जिसमें सड़कों पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

राउरकेला नगर पालिका क्षेत्र में भी तालाबंदी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक प्रसारण की आशंकाओं के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है।
 
विज्ञापन

कोविड-19 मरीजों का इलाज करने के लिए ओडिशा में प्लाज्मा थेरेपी शुरू

ओडिशा सरकार ने कटक के एक अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल बृहस्पतिवार से शुरू किया। स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सलाहकार डॉक्टर जयंत पांडा ने कहा कि यह प्रक्रिया राज्य में पहली बार अश्विनी अस्पताल में भर्ती 48 वर्षीय एक मरीज पर की गई। उन्होंने कहा मरीज पर बी-पॉजिटिव प्लाज्मा का इस्तेमाल किया गया।

राज्य सरकार ने इससे पहले घोषणा की थी कि प्लाज्मा थेरेपी का इस्तेमाल अब एसयूएम अस्पताल और कलिंग चिकित्सा विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर में भी होगा। प्लाज्मा थेरेपी में कोरोना वायरस से स्वस्थ हो चुके मरीज के रक्त से एंटीबॉडी ली जाती हैं और उनका इस्तेमाल संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कटक में बुधवार को एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक प्लाज्मा बैंक ने काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके एक डॉक्टर समेत चार लोगों ने अपना प्लाज्मा यहां दान दिया।

सूत्रों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ हो चुके 300 और लोग प्लाज्मा दान करने के लिए आगे आए हैं, जिनमें बीजद के सालीपुर विधानसभा सीट से विधायक प्रशांत बेहरा भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को स्वस्थ हुए लोगों से अपील की थी कि वे नाजुक हालत वाले मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान करें। प्लाज्मा थेरेपी लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध होगी। एक अधिकारी ने बताया कि इसी बीच भाजपा के नीलगिरि सीट से विधायक सुकांत कुमार नायक भी कोविड-19 से स्वस्थ हो गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें