Audi India (ऑडी इंडिया) ने भारत में ऑल-न्यू Audi RS 7 Sportback (ऑडी आरएस 7 स्पोर्टबैक) कार को लॉन्च किया। भारत में इस कार की एक्स शोरूम कीमत 1.94 करोड़ रुपये से शुरू होती है। यह 5-सीटर कार बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करती है। इस कार में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। भारतीय बाजार में Audi RS 7 Sportback का मुकाबला BMW M5 Competition और Mercedes-AMG E63 S जैसी कारों से होगा।
इंजन और स्पीड
आरएस 7 स्पोर्टबैक में वी8 ट्विन-टर्बो 4.0-लीटर टीएफएसआई पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 600 hp का पावर और एक 800 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। इस कार का इंजन इतना पावरफुल है कि यह कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॉप स्पीड को इलेक्ट्रॉनिक्ली 250 किलोमीटर प्रति घंटा तक सीमित रखा गया है। ऑप्शनल डायनेमिक पैकेज से यह 280 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो जाती है जबकि आरएस डायनेमिक प्लस पैकेज के साथ यह आंकड़ा 305 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाया जा सकता है।
कार में दिया गया हाइब्रिड सिस्टम
ऑडी के मुताबिक ड्राइव सिलेक्ट डायनेमिक हैंडलिंग सिस्टम इंजन के की आवाज को एडजस्ट करने की सुविधा देता है। यह एक ऐसा फीचर है जिससे यह अमीर खरीदों को लुभा सकती है। इस कार में 48-वोल्ट मेन ऑन-बोर्ड इलेक्ट्रिक सिस्टम के साथ एक माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम (MHEV) दिया गया है। बेल्ट अल्टरनेटर स्टार्टर 12 kW तक का पावर जेनरेट कर सकता है और इसे लिथियम आयन बैटरी में बिजली के रूप में फीड कर सकता है।
डिजाइन
Audi RS7 Sportback कार कंपनी की सेकंड-जेनरेशन A7 4-डोर कूपे कार का परफॉर्मेंस आधारित मॉडल है। कार के फ्रंट में हनीकॉम्ब फिनिश के साथ बड़ी सिंगल-फ्रेम ब्लैक ग्रिल, मैट्रिक्स अडैप्टिव LED हेडलैम्प्स और बड़ा एयर-डैम मिलता है। कार के रियर में एक एलईडी लाइट बार है, जो एलईडी टेल-लाइट्स को एक-दूसरे से जोड़ती है। कार में 21-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही 22-इंच के व्हील्ज का भी ऑप्शन मिलता है।
फीचर्स
नई RS7 स्पोर्टबैक कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें फॉक्सवैगन ग्रुप के वर्चुअल कॉकपिट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ड्यूल-टचस्क्रीन सेटअप मिलता है। कार में कई RS-इंस्पायर्ड एलिमेंट्स हैं, जिनमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, पैडल शिफ्टर्स, अलकंटारा अपहोस्ट्री और एल्युमीनियम पैडल शामिल हैं।