फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: पूर्व मंत्री दास की हत्या की फिर खुली फाइल, कानून मंत्री बोले- क्राइम ब्रांच नए सिरे से करेगी जांच

Tue, 18 Mar 2025 09:44 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के पूर्व मंत्री नब किशोर दास की हत्या के मामले की फाइल फिर से खुल गई है। ओडिशा सरकार ने क्राइम ब्रांच को हत्या की जांच सौंपी है। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने विधानसभा में बताया कि क्राइम ब्रांच की दो सदस्यीय टीम ने झारसुगुड़ा में पूर्व मंत्री दास के आवास पर पहुंच कर उनके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
ओडिशा के दिवंगत मंत्री नब किशोर दास और आरोपी सब इंस्पेक्टर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के पूर्व मंत्री नब किशोर दास की हत्या के मामले की फाइल फिर से खुल गई है। ओडिशा सरकार ने क्राइम ब्रांच को हत्या की जांच सौंपी है। ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने विधानसभा में बताया कि क्राइम ब्रांच की दो सदस्यीय टीम ने झारसुगुड़ा में पूर्व मंत्री दास के आवास पर पहुंच कर उनके परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए हैं। मंत्री ने कहा कि क्राइम ब्रांच हत्या मामले के हर एंगल से जांच करेगी। 

विज्ञापन


कानून मंत्री ने कहा कि पूर्व मंत्री की हत्या के मामले को सरकार ने फिर से खोलने और क्राइम ब्रांच से नए सिरे से जांच करने का फैसला किया। सीबीआई जांच कर सकती थी, लेकिन हमने माना कि क्राइम ब्रांच को स्वतंत्रता दी जाए। क्राइम ब्रांच गहन और पेशेवर तरीके से जांच करेगी। कानून मंत्री ने पूर्व कैबिनेट मंत्री के परिवार के सदस्यों को न्याय दिलाने में विफल रहने पर पूर्व बीजद सरकार की आलोचना की। 

ये भी पढ़ें: नीदरलैंड के रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, कहा- पाकिस्तान को न दें हथियार और तकनीक
विज्ञापन


इससे पहले पूर्व मंत्री की पत्नी मिनती दास ने हत्या की सीबीआई जांच की मांग करने के लिए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मिलने का समय मांगा था। साथ ही दास के बेटे और बेटी ने भी मामले की सीबीआई जांच कराने की अपील की थी। बताया जाता है कि क्राइम ब्रांच की दो सदस्यीय टीम के एएसपी विजय मलिक और डीएसपी दीप्तिमयी मलिक ने झारसुगुड़ा के सरबहाल में दास के आवास का दौरा किया और बयान दर्ज किए। उन्होंने अब तक नब किशोर दास की बेटी और बेटे देपाली दास और बिशाल दास के बयान दर्ज किए हैं।

बीजद सरकार के दौरान हत्याकांड की जांच करने वाली क्राइम ब्रांच ने मामले के मुख्य आरोपी गोपाल कृष्ण दास के खिलाफ झारसुगुड़ा की एक ट्रायल कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। हालांकि जांच में कई महत्वपूर्ण एंगल की अनदेखी की गई। जैसे कि क्या कुछ अन्य लोग शामिल थे या हत्या के मामले के पीछे कौन-कौन व्यक्ति थे। एक वरिष्ठ वकील ने कहा कि कई लोग यह नहीं मानते हैं कि केवल गोपाल कृष्ण दास ने ही अपराध की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या महाकुंभ जाने वाले युवा बेरोजगार थे? राहुल गांधी के बयान पर भाजपा हमलावर

सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की थी हत्या
बता दें कि ओडिशा की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास की 29 जनवरी 2023 को हत्या कर दी गई थी। पूर्व मंत्री की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर गोपाल दास ने ही गोली मारकर नब कुमार दास की हत्या कर दी थी। गोली मारने के तुरंत बाद गोपाल दास को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें