विधानसभा में शून्यकाल के दौरान निर्दलीय सदस्य जी नेहरू उर्फ कुप्पुसामी के सवाल पर रंगासामी ने कहा, परिपत्र के माध्यम से सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दुकान मालिक साइनबोर्ड पर अपने प्रतिष्ठान का नाम का तमिल में प्रदर्शित करें।
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में दुकानों और प्रतिष्ठानों को अपना नाम तमिल में प्रदर्शित करना होगा। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने मंगलवार को कहा कि सरकार सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को परिपत्र जारी कर इस बाबत निर्देश देगी। भाषा को लेकर विवाद के बीच रंगासामी का यह बयान आया है। विधानसभा में शून्यकाल के दौरान निर्दलीय सदस्य जी नेहरू उर्फ कुप्पुसामी के सवाल पर रंगासामी ने कहा, परिपत्र के माध्यम से सख्त निर्देश जारी किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि दुकान मालिक साइनबोर्ड पर अपने प्रतिष्ठान का नाम का तमिल में प्रदर्शित करें।
विज्ञापन
कुप्पुसामी ने इस बात पर जोर दिया कि इस मामले में कोई ढील नहीं बरती जानी चाहिए और सरकार से तमिल भाषा के सम्मान के लिए सख्त निर्देश वाले परिपत्र जारी करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि सरकारी विभागों के सभी कार्यक्रमों के निमंत्रण पत्र तमिल में भी लिखा होना चाहिए। उन्होंने कहा, तमिल भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान के कारण ऐसा किया जा रहा है।