फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: ओडिशा ने आठ साल के शुभजीत को राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई, मासूम के अंगों से आठ को मिला नया जीवन

Wed, 06 Mar 2024 05:17 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के शुभजीत के हौसले को सलाम करते हुए मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी गई। पुलिस आयुक्त संजीव पांडा और डीसीपी प्रतीक सिंह ने उसे सैल्यूट किया।
विज्ञापन
अंगदान (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ साल के मासूम शुभजीत ने आठ लोगों को नई जिंदगी देकर मिसाल पेश की है। दूसरी कक्षा के छात्र शुुभजीत को परीक्षा के दौरान मस्तिष्क का दौरा पड़ा। चिकित्सकों ने ब्रेन-डेड घोषित कर दिया, तो परिजनों ने उसके आठ अंगों को जरूरतमंद लोगों को दान कर दिया, ताकि उन्हें नई जिंदगी मिल सके।

विज्ञापन


ओडिशा के शुभजीत के हौसले को सलाम करते हुए मंगलवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दी गई। पुलिस आयुक्त संजीव पांडा और डीसीपी प्रतीक सिंह ने उसे सैल्यूट किया।

शुभजीत के परिजनों ने कहा, सभी प्रयासों के बावजूद हम उसे बचा नहीं सके, इसलिए गुर्दे, फेफड़े, यकृत, हृदय व आंखें सहित सभी अंग दान कर दिया। हमें अपने बहादुर बेटे पर गर्व  है। राज्य के सीएम नवीन पटनायक ने अंगदान को बढ़ावा देने के लिए सभी अंगदाताओं का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा कर रखी है।
विज्ञापन


दूसरों में जीवित रहेगा मेरा बेटा
मां सुभाश्री ने कहा, शुभजीत ने ऐसा नेक काम किया है, जो कोई बड़ा भी नहीं कर सकता। हम खुद को सांत्वना दे सकते हैं कि हमारे बेटे ने दूसरों की जान बचाई और वह उनमें जीवित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें