फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: दिहाड़ी मजदूरी करने वाले को मिला आयकर नोटिस, देखकर उड़े होश

Tue, 04 Feb 2020 09:08 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ओडिशा के नंबारंगपुर जिले में एक दिहाड़ी मजदूर को जब आयकर विभाग का नोटिस मिला तो वह चौंक गया। विभाग ने उसे 1.47 करोड़ रुपये के बैंक लेन-देन करने की वजह से नोटिस जारी किया है। पीड़ित का नाम सनाधरा गंद है।

विज्ञापन


आयकर विभाग ने पुरजारीभरंडी गांव के निवासी सनाधरा को नोटिस भेजा है। जिसमें उसे 1.47 करोड़ का बैंक लेन-देन करने की वजह से 2.59 लाख रुपये देने को कहा गया है। पीड़ित ने कहा, 'मुझे आयकर विभाग का नोटिस मिला है। जिसमें मुझे 2.59 लाख रुपये देने को कहा गया है। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं यह टैक्स राशि कैसे भरुंगा।'

गंद ने कहा कि मैं मुश्किल से अपना खर्च चलाने के पैसे कमा पाता हूं। यह नोटिस उन्हें आकलन वर्ष 2014-15 के लिए भेजा गया है। उनका कहना है कि यह लेन-देन मेरे मालिक ने की हैं। उन्होंने कहा कि मेरे मालिक पप्पू अग्रवाल जो इसी गांव के हैं उन्होंने धोखे से कोरे कागज और जमीन के पट्टे पर मेरे हस्ताक्षर लिए थे।
विज्ञापन


सनाधरा ने कहा, 'मैं सात सालों से अग्रवाल के यहां काम कर रहा था। इस दौरान उसने मुझसे मेरे जमीन का पट्टा मांगा जो मैंने उसे दे दिया। मुझे नहीं पता कि उसने उसके साथ क्या किया। अब मुझे आईसीआईसीआई बैंक में की गई बड़ी राशि के लेन-देन के लिए आयकर विभाग से नोटिस मिला है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें