फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: लड़की को तस्करी कर भेजा सऊदी, मां ने वापसी के लिए सरकार से लगाई गुहार

Tue, 04 Feb 2020 08:38 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
पीड़ित लड़की की मां सैयदा सुल्ताना - फोटो : ANI
विज्ञापन

हैदराबाद की एक महिला का कहना है कि उसकी बेटी को कथित तौर पर मानव तस्करी करके सऊदी अरब के रियाद भेजा गया है और वह वहां पिछले तीन सालों से फंसी हुई है। जिस समय उसे सऊदी भेजा गया उस समय वह केवल 16 साल की थी। महिला ने सरकार से उसे वापस लाने के लिए मदद मांगी है।

विज्ञापन


लड़की का नाम अमरीन सुल्ताना और उसकी मां का नाम सैयदा सुल्ताना है। पीड़िता की मां ने रियाद में स्थित भारतीय दूतावास और सरकार से कहा, '2017 में तीन साल पहले चांद नाम के एजेंट ने हमसे संपर्क किया और मेरी बेटी को रियाद में एक ब्यूटिशियन की नौकरी की पेशकश की।'

उन्होंने कहा, 'एजेंट ने कहा कि मेरी बेटी को तनख्वाह के तौर पर 20 से 25 हजार रुपये मिलेंगे। चूंकि हम आर्थिक रूप से मजबूत नहीं थे और मेरे पति की मौत हो चुकी है इसलिए मेरी बेटी ने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया और हैदराबाद से चली गई। एजेंट ने उसे दम्माम भेजने की बजाए रियाद भेज दिया। रियाद में उसने उसे एक घरेलू नौकर की तरह रखा हुआ है।'
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मालिक उसका उत्पीड़न करते हैं और उसे पर्याप्त भोजन भी नहीं दिया जाता है। सुल्ताना ने कहा, 'वह उसकी पिटाई करते हैं। उन्होंने मेरी बेटी को कोई तनख्वाह नहीं दी है और वह पिछले तीन सालों से रियाद में फंसी हुई है।'



पीड़िता की मां ने आगे कहा, 'मेरी बेटी को जब रियाद भेजा गया तब वह 16 साल की थी और एजेंट ने हमें यह नहीं बताया कि वह उसकी उम्र आधार कार्ड में ज्यादा दिखा रहा है। उसने मेरी बेटी की उम्र 28 साल दिखाई जबकि वह सिर्फ 16 साल की थी। मैं केंद्र सरकार और रियाद में स्थित भारतीय दूतावास से अनुरोध करती हूं कि वह मेरी बेटी को बचाएं और यह सुनिश्चित करें कि वह सुरक्षित हैदराबाद लौट जाए।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें