फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: मुख्यमंत्री पटनायक ने की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा, राज्य में नए ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने की तैयारी

Tue, 28 Dec 2021 06:50 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने पर रणनीति बनाई। ओडिशा में ओमिक्रॉन के आठ मामले हैं। 
विज्ञापन
नवीन पटनायक (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की। इसके अलावा वह ओडिशा में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने आला कमान को निर्देश देते हुए सभी संभावित कदम उठाने को कहा। 

विज्ञापन


ओडिशा में ओमिक्रॉन के 8 मामले

वरिष्ठ अधिकारियों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, जबकि कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पूरे विश्व में फैल रहा है, राज्य में अब तक आठ मामले मिले हैं, ऐसी संभावना है कि आने वाले कुछ दिनों में इनकी संख्या में इजाफा होगा, इसलिए हमें अधिक सतर्क रहते हुए इसे रोकने के लिए सभी संभावित कदम उठाने हैं। 

कोरोना वैक्सीन के लिए किए जाएं विशेष प्रयास

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सभी संबंधित विभागों से कहा, जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जितनी ट्रीटमेंट की सुविधाएं थीं उन्हें फिर से सक्रिय किया जाए जिससे मरीजों का तुरंत इलाज किया जा सके। सीएम के मुताबिक, बच्चों के लिेए विशेष सुविधा होनी चाहिए, इसलिए स्वास्थ्य विभाग को पूरे राज्य में इस पर काम करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


तीन सप्ताह में राज्य में पूरी होगी कोरोना वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आरके शर्मा ने कहा, राज्य में जिन लोगों ने करोना वैक्सीन की पहली खुराक या दूसरी खुराक नहीं ली है वे सभी अगले तीन सप्ताह में वैक्सिनेटेड हो जाएंगे। इसके अलावा सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई करना जरूरी है। वर्तमान समय में ओडिशा में कोविड अस्पतालों में 6684 बेड हैं जिनमें से 1194 बेड बच्चों के लिए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें