फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha CM: देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता बने नवीन पटनायक, इस नेता का तोड़ा रिकॉर्ड

Sat, 22 Jul 2023 10:25 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। सीएम पटनायक शनिवार को देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं।
विज्ञापन
ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। सीएम पटनायक शनिवार को देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। वह ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे। नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री पद कार्यभार संभाला था और 23 साल और 138 दिनों तक इस पद पर रहे। अब उनसे आगे सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग हैं जो 24 साल से अधिक तक सीएम पद पर रहे।

विज्ञापन


सीएम नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल के ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ा है जो 23 वर्ष और 137 दिन तक सीएम पद पर रहे थे। ज्योति बसु ने 21 जून, 1977 से 5 नवंबर, 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। 

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम अभी भी देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है। वह 12 दिसंबर, 1994 से 27 मई, 2019 तक 24 वर्षों से अधिक समय तक हिमालयी राज्य के मुख्यमंत्री रहे। चामलिंग और बसु के बाद लगातार पांच बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले नवीन पटनायक तीसरे नेता हैं। यदि सत्तारूढ़ बीजद 2024 का चुनाव जीतती है, तो सीएम पटनायक भारत में सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन


बीजेडी के उपाध्यक्ष प्रसन्ना आचार्य ने कहा कि हमें खुशी है कि हमारे मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम ज्योति बसु के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। मुझे यकीन है कि नवीन पटनायक अतीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे, और सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले सीएम के रूप में उभरेंगे।

कांग्रेस नेता एसएस सलूजा ने कहा कि हम नवीन पटनायक को दूसरे सबसे लंबे समय तक सीएम बनने के लिए बधाई देते हैं, लेकिन हमें दुख है कि पटनायक अपने कार्यकाल के दौरान कुछ नहीं कर रहे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पुजारी ने कहा कि इतिहास यह याद नहीं रखेगा कि कोई कितने समय तक मुख्यमंत्री रहा, बल्कि यह याद रखेगा कि कोई कम समय में ही इतिहास कैसे रच देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें