फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में सीएम माझी ने 'शिशु वाटिका' पहल की शुरुआत की, पांच-छह साल के बच्चों को शिक्षा देना उद्देश्य

Wed, 02 Apr 2025 05:41 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के मुख्यमंत्री चरण मोहन माझी ने पांच-छह साल के बच्चों के लिए 'शिशु वाटिका' नामक पहल की शुरूआत की है। इसका पहल का उद्देश्य  5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करना है। 
विज्ञापन
सीएम मोहन चरण माझी - फोटो : x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को राज्य में नई शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत 'शिशु वाटिका' नामक पहल की शुरुआत की। इसका उद्देश्य 5-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करना है। बता दें कि इस पहल की शुरुआत सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव के दौरान की गई, जहां नन्हे-मुन्नों बच्चों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। उन्हें फूलों से सजाया गया और माथे पर पारंपरिक चंदन का टीका भी लगाया गया। इसके बाद बच्चों को 'खादी छूआन' (चॉक छूना) कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिला, जिसमें उन्होंने अपनी पहली बार स्लेट पर कुछ लिखने का प्रयास किया।

विज्ञापन


बच्चों के मन में उत्साह के लिए सीएम का प्रयास
पेशे से शिक्षक सीएम मोहन चरण माजी ने बच्चों के साथ मिलकर उनकी शिक्षा यात्रा शुरू करने में उनकी मदद की। सीएम को बडागडा हाई स्कूल में एक कक्षा के फर्श पर बैठकर एक बच्चे का हाथ पकड़कर उसे स्लेट पर 'शून्य' लिखने में मदद करते हुए देखा गया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने कक्षा 9 और 10 के छात्रों को मध्याह्न भोजन भी परोसा। ज्ञात हो कि ओडिशा राज्य सरकार ने अप्रैल 2025 से कक्षा 9 और 10 के छात्रों के लिए मध्याह्न भोजन योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य छात्रों को बेहतर पोषण प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें:- LS: भारत में प्रेस की स्वतंत्रता पर बोले केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन- विदेशी संगठनों के मंजूरी की जरूरत नहीं
विज्ञापन


सीएम ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि राज्य सरकार ओडिशा के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिशु वाटिका पहल बच्चों के लिए एक मजबूत और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने में मदद करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि यह पहल ओडिशा की भाषा, साहित्य, संस्कृति, पारंपरिक भोजन और अन्य जीवनशैली के पहलुओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'ओडिया पक्ष' के अंतर्गत भी मनाई जा रही है।

सीएम ने लोगों से की अपील
अंत में मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि शिशु वाटिका पहल से बच्चों को एक अच्छा शैक्षिक आधार मिलेगा, जिससे उनका भविष्य बेहतर होगा। 

ये भी पढ़ें:- कच्चातिवु द्वीप पर गरमाई राजनीति: तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पारित, विपक्ष ने किया विरोध

ओडिशा दिवस पर पीएम मोदी ने दी थी शुभकामनाएं
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ओडिशा दिवस की लोगों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमें ओडिशा के इतिहास, साहित्य और संगीत पर गर्व है। सोशल मीडियचा प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने पोस्ट करते हुए कहा कि ओडिशा के लोगों को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दिन ओडिशा की गौरवशाली संस्कृति को सम्मानित करता है। साथ ही पीएम मोदी ने ओडिशा के लोगों को मेहनती बताते हुए उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार ने पिछले साल राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें