फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: भिवंडी में BNCMC ने शुरू की स्मार्ट समाधान प्रणाली, लोग अब क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत दर्ज

Wed, 02 Apr 2025 05:27 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भिवंडी निजामपुर सिटी म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन ने अपने निगम के लोगों के लिए एक नई पहल की शुरूआत की है। इस पहल के शुरूआत के साथ ही अब भिवंडी शबर के लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। घर बैठे ही वो शिकायत दर्ज करा सकेंगे। साथ ही उसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट पर भी नजर रख सकेंगे। 
विज्ञापन
भिवंडी निजामपुर सिटी नगर निगम (बीएनसीएमसी) - फोटो : bncmc.gov
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के भिवंडी निजामपुर सिटी म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएनसीएमसी) ने एक नई पहल की शुरूआत की है। इसके तहत अब भिवंडी शहर के लोगों को किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने के लिए निगम कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बीएनसीएमसी ने लोगों के लिए सीधे तौर पर कुशल और अच्छा प्रशासनिक व्यवस्था प्रदान करने के लिए एक नई QR कोड-आधारिक स्मार्ट शिकायत निवारण प्रणाली की शुरूआत की है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को अपने घर से ही आसानी से शिकायत दर्ज करने के साथ-साथ अपने शिकायत की प्रगति रिपोर्ट को ट्रैक करना भी है। साथ ही इससे लोगों को जल्दी और पारदर्शी समाधान मिलेगा।   
विज्ञापन


लोगों को अब निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं
बीएनसीएमसी के इस नई पहल से अब वहां के लोगों को बिना निगम कार्यालय जाए अपने स्मार्टफोन से कार्यालय द्वारा दिए गए QR कोड को स्कैन करके अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इतना ही नहीं अपने शिकायत के प्रगति रिपोर्ट के रीयल-टाइम में देख सकते हैं। बता दें कि 2025-26 के बजट पेश करते समय, बीएनसीएमसी के प्रशासक और आयुक्त अनमोल सागर ने एक खास वादा किया था। उन्होंने नागरिकों से यह कहा था कि नगर प्रशासन अब ज्यादा पारदर्शी और सक्रिय तरीके से काम करेगा। इस पहल का नाम 'सुकर जीवनमन' दिया गया है। 

ये भी पढ़ें:- LS: भारत में प्रेस की स्वतंत्रता पर बोले केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन- विदेशी संगठनों के मंजूरी की जरूरत नहीं
विज्ञापन


एक नजर इस पहल की मुख्य विशेषताओं पर

वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए जारी विज्ञाप्ति में बताया गया कि इस स्मार्ट शिकायत निवारण प्रणाली की मुख्य विशेषता है कि इससे शिकायत दर्ज करने में आसानी, उपयोगकर्ता के अनुकूल मंच, एक बार पंजीकरण, व्यवस्थित ट्रैकिंग, और इस प्रणाली की शियाकत को लेकर पूरी तरह से जवाबदेही होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कच्चातिवु द्वीप पर गरमाई राजनीति: तमिलनाडु विधानसभा में प्रस्ताव पारित, विपक्ष ने किया विरोध

विज्ञाप्ति में दी गई जानकारी
साथ ही विज्ञाप्ति में ये भी बताया गया कि यह प्रणाली डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके नौकरशाही में देरी को खत्म करने और नागरिकों की असुविधा को कम करने के लिए शुरू की गई है। गौरतलब है कि अब इस पहल के साथ, भिवंडी के निवासी अब एक कुशल और पारदर्शी शिकायत समाधान प्रक्रिया का लाभ उठा सकेंगे, जो नगर निगम की बेहतर नागरिक सेवाओं और सुशासन की दिशा में एक कदम और बढ़ाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें