फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: सीएम ने विधायकों से कहा, जेईई और नीट में शामिल होने वाले बच्चों की करें हरसंभव मदद

Mon, 31 Aug 2020 03:19 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओडिशा
विज्ञापन
Naveen Patnaik - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को अपनी पार्टी बीजद के विधायकों से जेईई मेन्स और नीट परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों की मदद की अपील की। राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और बाढ़ के कहर के बीच आयोजित हो रही ये दोनों परीक्षाएं छात्रों के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अलावा बीजू जनता दल (बीजद) का अध्यक्ष पद भी संभाल रहे पटनायक ने विधायकों से कहा कि सरकार ने 30 अगस्त से अगले 9 दिन के लिए महामारी से जुड़े कुछ प्रतिबंधों में ढील दे दी है। यह कदम परीक्षार्थियों, उनके अभिभावकों, परीक्षा संचालकों और इन दोनों परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए संसाधन उपलब्ध कराने वालों को राहत देने के लिए उठाया गया है।

पटनायक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित बैठक में कहा कि ओडिशा के 4.5 करोड़ लोग मेरे परिजनों जैसे हैं। यह सुनिश्चित करना हमारे विधायकों की जिम्मेदारी है कि उनके विधानसभा क्षेत्रों के छात्र अपनी परीक्षाओं में बिना किसी परेशानी के लिख सकें।
विज्ञापन


पटनायक ने विधायकों को लॉकडाउन के चलते प्रभावित हुए स्वयं सहायता समूहों और कामकाजी महिलाओं की मदद का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए वे संबंधित अधिकारियों को एमएलए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड के लिए 1 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आवंटन करने का निर्देश दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस धनराशि को स्वयं सहायता समूहों और कामकाजी महिलाओं के लिए मास्क, सेनिटाइजर और अन्य सुरक्षात्मक उपायों के लिए खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें