निकाय चुनाव में भारी समर्थन के लिए ओडिशा के मंख्यमंत्री ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कहा कि हम पर भरोसा करने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद।
ओडिशा निकाय चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) ने 108 शहरी स्थानीय निकायों में से 95 पर जीत हासिल की है। इस दौरान भाजपा को 6, कांग्रेस को 4, निर्दलीय को 3 सीटें मिलीं। निकाय चुनाव में भारी समर्थन के लिए ओडिशा के मंख्यमंत्री ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने कहा कि हम पर भरोसा करने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद। पटनायक ने भुवनेश्वर में अपने आवास पर पार्टी नेताओं और समर्थकों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
इस बीच बीजद की सुलोचना दास भुवनेश्वर नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं। उन्होंने कहा कि मुझे यह अवसर देने के लिए मैं भुवनेश्वर के लोगों और हमारे मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद देना चाहती हूं। स्मार्ट और जीवंत भुवनेश्वर हमारी पहली प्राथमिकता है और हम इसके लिए काम करेंगे।
65 प्रतिशत हुई थी वोटिंग
24 मार्च को हुए चुनाव में करीब 65 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। यहां कुल 40.55 लाख मतदाता हैं। महापौर और अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले 6,411 उम्मीदवारों और पार्षद और नगरसेवक पदों के लिए 5,842 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा।