फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Government: ओडिशा सरकार का दिवाली पर तोहफा, सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का एलान

Sat, 15 Oct 2022 07:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा सरकार ने राज्य में संविदा भर्ती को खत्म कर दिया है। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। 
विज्ञापन
Chief Minister Odisha Naveen Patnaik - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा सरकार ने राज्य में संविदा भर्ती को खत्म कर दिया है। दिवाली से पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को घोषणा करते हुए कहा कि सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। 

विज्ञापन


पटनायक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से वीडियो जारी कर घोषणा करते हुए कहा, आज का दिन मेरे लिए सबसे खुशी का दिन है। प्रदेश में संविदा रोजगार व्यवस्था को हमेशा के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहा था।  पटनायक ने कहा कि ओडिशा में संविदा रोजगार का युग समाप्त हो गया है। आइए हम सभी और अधिक दृढ़ संकल्पित हों और खुद को लोगों की सेवा में लगाएं। 

मुख्यमंत्री पटनायक ने 57 हजार से ज्यादा संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। इसमें 1,300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राज्य के मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव की पुष्टि की है। पटनायक ने अपने 76वें जन्मदिन से पहले ये बड़ी घोषणा की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें