फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा विधानसभा में अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस के दो और विधायक निलंबित, अब तक 14 पर कार्रवाई

Wed, 26 Mar 2025 02:10 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा विधानसभा ने सदन में अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस के दो और विधायकों को 7 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है। इन विधायकों में ताराप्रसाद बहिनीपति और रमेश जेना शामिल हैं। दोनों के निलंबन के साथ अब तक 14 विधायकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन
ओडिशा विधानसभा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी ने बुधवार को कांग्रेस के दो और विधायकों को सदन में अनुशासनहीनता के आरोप में सात दिनों के लिए निलंबित कर दिया। इन विधायकों में ताराप्रसाद बहिनीपति और रमेश जेना शामिल हैं। इसके साथ ही, कांग्रेस के अब तक 14 विधायकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। 

विज्ञापन


सदन में सरकार के मुख्य सचेतक सरोज कुमार प्रधान द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव के बाद विधानसभा अध्यक्ष पाढ़ी ने दोनों विधायकों के निलंबन की घोषणा की। दोनों विधायक प्रश्नकाल के दौरान सदन के वेल में घंटी बजाते हुए देखे गए थे। 

ये भी पढ़ें: Odisha Assembly Chaos: विधायकों के निलंबन पर देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा, यूथ कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च
विज्ञापन


12 विधायकों के निलंबन का विरोध कर रहे थे बहिनीपति और जेना
इससे पहले, मंगलवार को सदन में अनुशासनहीनता के आरोप में कांग्रेस के 12 विधायकों को सात दिनों के लिए निलंबित किया गया था। इसके बाद, विधायक बहिनीपति और जेना ने पार्टी विधायकों के निलंबन का विरोध किया था। दोनों अन्य विधायकों के साथ राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जांच के लिए सदन की समिति के गठन की मांग कर रहे थे।

7 मार्च से ही समिति गठन की मांग कर रहे कांग्रेस विधायक
बता दें कि कांग्रेस विधायक 7 मार्च से ही समिति के गठन की मांग को लेकर विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा, मुख्य विपक्षी बीजू जनता दल (बीजेडी) के विधायकों ने भी प्रश्नकाल के दौरान विधानसभा से वॉकआउट किया। उन्होंने एसटी-एससी और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक संस्थानों में नौकरियों के लिए आरक्षण की मांग की।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Odisha: विधायकों के निलंबन पर कांग्रेस के प्रदर्शन को कुचलने का आरोप, अजय लल्लू बोले- यह सरकार की तानाशाही

बीजेडी विधायकों ने एजी चौक तक निकाला मार्च
बाद में, बीजेडी विधायकों ने एजी चौक तक मार्च किया और बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के पास उन्हें श्रद्धांजलि दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कथित तौर पर उन्होंने विधानसभा के मुख्य द्वार पर सुरक्षा कर्मियों के साथ हाथापाई भी की, क्योंकि पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रवेश को रोकने के लिए दरवाजा बंद कर दिया था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें