फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: ओडिशा में बड़ा हादसा, ट्रेलर और पुलिस वाहन की टक्कर में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

Sun, 22 Feb 2026 10:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

ओडिशा के झारसुगुडा में हुए एक भीषण हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब पुलिसकर्मियों की गाड़ी को एक ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
ओडिशा में सड़क हादसा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के झारसुगुडा में एक बड़ा हादसा हुआ है। झारसुगुडा में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्क 49 पर एक ट्रेलर और पुलिस वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल भी हैं। 
विज्ञापन


हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत
  • झारसुगुडा के पुलिस अधीक्षक गुंडाला रेड्डी राघवेंद्र ने बताया कि यह हादसा रविवार सुबह 4 बजे हुआ, जब एक ट्रेलर ने पुलिस की एसयूवी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे वाहन में सवार आठ पुलिसकर्मियों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
  • घायलों की हालत भी गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये पुलिसकर्मी एक शादी समारोह से लौट रहे थे।  
  • झारसुगुडा के जिलाधिकारी ने बताया कि हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हुई है। हम घटना की जांच की जाएगी और ऐसे कदम उठाए जाएंगे कि आगे से ऐसी घटनाएं न हों।

भाजपा विधायक ने घटना पर जताया दुख
भाजपा विधायक तंकाधार त्रिपाठी ने हादसे पर कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। किसी ने भी इसकी कल्पना नहीं की थी। हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत दिल दुखाने वाली है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़ित परिजनों को कोई परेशानी न हो और उन्हें सरकार का पूरा समर्थन मिले। साथ ही यह भी कोशिश की जाएगी कि ऐसी घटना भविष्य में दोबारा न हो।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें