फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसाः ओडिशा में पुल से गिरी बस, 20 की मौत

Fri, 09 Sep 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बस
विज्ञापन
ओडिशा में अंगुल जिले के पुरुणामनित्री के निकट यात्रियों से भरी एक बस के पुल से नीचे गिर जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गये हैं।
विज्ञापन


घायलों को अथमलिक और अंगुल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा आज सुबह हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस बौद्ध से अथमलिक की ओर जा रही थी और जब वह पुल पर पहुंची तभी चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पुल से लगभग 50 फुट नीचे गिर गयी।
विज्ञापन

क्षमता से अधिक लोग थे सवार

पुल से ‌ग‌िरी बस
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है। साथ ही राज्य सरकार की ओर से घायलों का मुफ्त इलाज कराये जाने की घोषणा की है।  

पटनायक ने अंगुल जिलाधिकारी और पुलिस महानिदेशक को घटनास्थल पर पहुंचने और राहत एवं बचाव अभियान का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और स्थानीय लोग बचाव अभियान में लगे हुए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने में मदद कर रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। जिला प्रशासन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को बुर्ला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजने की योजना बना रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें