फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा में 2016 से अबतक सड़क दुर्घटनाओं में 18,683 लोगों की मौत

Thu, 21 Nov 2019 10:27 PM IST
Trainee Trainee न्युज डेस्क उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सड़क हादसे
विज्ञापन

ओडिशा के वाणिज्य और परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहरा ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि राज्य पिछले चार वर्षों में 18,000 से अधिक लोगों की सड़क हादसे में मौत हुई है। बेहरा ने लिखित प्रश्न के जवाब में कहा कि 2016 से सितंबर 2019 तक राज्य में 40852 दुर्घटनाओं में 18638 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2016 में सड़क दुर्घटनाओं में 4463 लोगों ने अपनी जान गंवाई जबकि 2017 और 2018 में आंकड़े 4790 और 5,315 थे। सितंबर 2019 तक 4115 सड़क हादसे दर्ज किए गए।

बेहरा ने दावा किया कि मोटर वाहन अधिनियम 2019 लागू होने के बाद सड़क दुर्घटनाओं की दर कम हुई है। उन्होंने कहा कि कुल 22.09 लाख वाहन में से 8.75 लाख दोपहिया भी शामिल हैं, जो 15 वर्ष पुराने हैं। 11.43 लाख वाहन सड़कों पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें