फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ साल के बेटे की गवाही पर पिता को उम्रकैद, पत्नी की बेरहमी से हत्या की थी

Thu, 21 Nov 2019 10:24 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा (ओडिशा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में आठ साल के बच्चे की गवाही पर अदालत ने गुरुवार को उसकी मां की हत्या के आरोप में उसके पिता को दोषी ठहराया है। चार साल पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


अदालत ने लड़के के पिता और उसकी महिला साथी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इन दोनों ने अपने घर ही पर हत्या को अंजाम दिया था और इस मामले का इकलौता गवाह यह बच्चा ही था। लड़के के पिता और दूसरी महिला के बीच संबंध थे, जिसका उसकी मां ने विरोध किया था। 
विज्ञापन


केंद्रपाड़ा की जिला व सत्र अदालत के जज बासुदेव पांडा ने दोनों को दोषी ठहराने से पहले लड़के समेत 15 लोगों की गवाही की जांच की। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें