फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्लोमैसी: भारतीय कूटनीति के लिए काफी व्यस्त रहेगा अक्तूबर का महीना, जानें कौन सी तारीख है खास!

Thu, 01 Oct 2026 03:21 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

बहुपक्षीय कूटनीति के मोर्चे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अमेरिका यात्रा भी अक्तूबर के अंत में महत्वपूर्ण हो सकती है। अमेरिका के अटलांटा में 30 और 31 अक्तूबर को जी20 विदेश मंत्रियों की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में वैश्विक अर्थव्यवस्था, बहुपक्षीय सहयोग और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
जयशंकर - फोटो : X (@DrSJaishankar)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर माह की शुरुआत हो गई है। भारतीय कूटनीति के लिहाज से अक्तूबर काफी व्यस्त रहेगा। सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के दौरान सक्रिय रही भारतीय कूटनीति इस महीने भी नई दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है। इस महीने भारत के कूटनीतिक एजेंडे में यूरोप, अमेरिका, हिंद-प्रशांत और बहुपक्षीय मंचों से जुड़े कई अहम कार्यक्रम हैं। स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन 5 से 7 अक्तूबर तक भारत दौरे पर रहेंगे। भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के एक साल पूरे होने, अमेरिका के साथ उच्चस्तरीय संपर्क, क्वाड और जी20 की बैठक जैसे कई मुद्दे चर्चा में रहेंगे।
विज्ञापन


भारत-ईएफटीए संबंधों के लिए खास रहेगा ये महीना
अक्तूबर की शुरुआत भारत-ईएफटीए संबंधों के लिए खास महत्व रखती है। भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच टीईपीए 1 अक्तूबर 2025 को लागू हुआ था। इस समझौते में स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन शामिल हैं। समझौते का पहला साल पूरा होने के साथ दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश और बाजार पहुंच से जुड़े परिणामों पर नजर रहेगी।

टीईपीए के तहत ईएफटीए ने भारत में अगले 15 वर्षों के दौरान 100 अरब डॉलर के निवेश और एक लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजन की प्रतिबद्धता जताई है। ऐसे में समझौते की पहली वर्षगांठ भारत और यूरोपीय देशों के बीच आर्थिक कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। इसी संदर्भ में स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन की तीन दिवसीय भारत यात्रा पर भी नजर रहेगी। पार्मेलिन 2026 में स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति हैं। भारत और स्विट्जरलैंड के बीच आर्थिक संबंधों के अलावा नवाचार, प्रौद्योगिकी, कौशल, शिक्षा और निवेश जैसे क्षेत्र भी द्विपक्षीय एजेंडे का हिस्सा हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर में भारत-अमेरिका संबंध भी कूटनीतिक गतिविधियों के केंद्र में रह सकते हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की भारत यात्रा की संभावना है। यदि यात्रा होती है तो बातचीत में द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों के साथ व्यापार, रक्षा, इंडो-पैसिफिक, महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां तथा वैश्विक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल हो सकते हैं।

क्वाड में विदेश मंत्रियों के स्तर पर भी होगी बैठक
क्वाड के स्तर पर भी अक्तूबर में विदेश मंत्रियों की संभावित बैठक पर नजर रहेगी। भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के इस समूह में हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति और स्थिरता, समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा और आपदा राहत जैसे मुद्दे प्रमुख रहे हैं।

हालांकि क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक मई 2026 में नई दिल्ली और जुलाई में मनीला में हो चुकी है, इसलिए अक्तूबर में संभावित किसी बैठक को लेकर आधिकारिक घोषणा को अंतिम आधार माना जाएगा। भारत के लिए जी20 मंच इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नई दिल्ली वैश्विक दक्षिण, विकासशील देशों की प्राथमिकताओं, खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा और बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार जैसे मुद्दों को लगातार प्रमुखता देती रही है।

एससीओ भी भारत के कूटनीतिक एजेंडे में शामिल
उधर, मध्य एशिया में शंघाई सहयोग संगठन की गतिविधियां भी अक्तूबर में भारत के कूटनीतिक एजेंडे का हिस्सा रहेंगी। 19-20 अक्तूबर को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में एससीओ के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक प्रस्तावित है। भारत एससीओ का सदस्य होने के नाते इस मंच के जरिए मध्य एशिया, क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार, आर्थिक सहयोग और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपनी भागीदारी जारी रखेगा।

एससीओ भारत के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि यह मंच मध्य एशिया, रूस और चीन समेत व्यापक यूरेशियाई क्षेत्र के देशों को एक साथ लाता है। भारत इस मंच पर आतंकवाद के खिलाफ सहयोग, कनेक्टिविटी, आर्थिक सहयोग और सदस्य देशों के बीच लोगों के संपर्क को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे उठाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें