फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए: पंजाब में विहिप नेता के हत्यारे हरविंदर कुमार का यूएई से प्रत्यर्पण, कब जारी हुआ था रेड कॉर्नर नोटिस?

Thu, 01 Oct 2026 02:59 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय एजेंसियों को विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या के आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू बरनाला को यूएई से भारत लाने में सफलता मिली है। उसके खिलाफ अप्रैल 2026 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। एनआईए के मुताबिक, प्रभाकर की हत्या बीकेआई के आतंकियों ने की थी। मामले में यूएपीए समेत कई धाराओं में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विहिप नेता के हत्यारे हरविंदर कुमार का यूएई से प्रत्यर्पण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय एजेंसियों को हरविंदर कुमार, उर्फ सोनू बरनाला, के डिपोर्टेशन (स्वदेश वापसी) में बड़ी कामयाबी मिली है। वह पंजाब के नांगल में विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या में शामिल था। प्रभाकर की हत्या आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुर्गों ने सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश में की थी। यह हत्या संगठन के पाकिस्तान में रहने वाले चीफ वाधवा सिंह, उर्फ बब्बर, के कहने पर की गई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- 2008 अहमदाबाद धमाके: इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य की फांसी पर रोक, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटा

यूएई में रहने वाले सोनू बरनाला के खिलाफ 17 अप्रैल 2026 को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। भारतीय एजेंसियों के 19 जून 2026 के अनुरोध के बाद, यूएई के अधिकारियों ने उसे भारत को सौंप दिया। आतंकवाद के खिलाफ 'ज़ीरो टॉलरेंस' की पीएम मोदी की सोच के तहत, गृह मंत्रालय ने 'प्रहार' पहल शुरू की है, जिसके तहत आतंकियों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेज की गई है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के सिलसिले में पिछले साल फरवरी में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में धमेंद्र कुमार उर्फ कुणाल और दुबई स्थित फरार आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- एफसीआरए बिल: जेपीसी के कामकाज पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र में पार्टी ने क्या की मांग?

आतंकियों ने प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की पंजाब के रूपनगर जिले के नांगल में हत्या कर दी थी। वे विहिप की नांगल इकाई के अध्यक्ष थे। इस मामले में पहले एनआईए ने कुलबीर, लाडी, वधावा सिंह के साथ गिरफ्तार शूटर मंदीप कुमार उर्फ मंगली और सुरिंदर कुमार उर्फ रिक्का के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें