फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVOVAX: NTAGI पैनल ने कोविन पोर्टल पर कोवोवैक्स वैक्सीन को शामिल करने पर की चर्चा, STSC लेगी अंतिम फैसला

Sat, 11 Feb 2023 05:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनटीएजीआई के कोविड-19 कार्य समूह ने एहतियाती खुराकों को बढ़ावा देने के लिए कोविन पोर्टल पर वयस्कों के लिए हेटेरोलॉगस बूस्टर खुराक के रूप में कोवोवैक्स वैक्सीन को शामिल करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
भारत में कोरोना संक्रमण का खतरा - फोटो : आईस्टॉक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 कार्य समूह ने एहतियाती खुराकों को बढ़ावा देने के लिए कोविन पोर्टल पर वयस्कों के लिए हेटेरोलॉगस बूस्टर खुराक के रूप में कोवोवैक्स वैक्सीन को शामिल करने पर चर्चा की। इसे शामिल करने पर अंतिम निर्णय एनटीएजीआई की स्थायी तकनीकी उप-समिति (एसटीएससी) द्वारा लिया जाएगा, जिसकी बैठक इस महीने के अंत तक होने की संभावना है।

विज्ञापन


एक आधिकारिक सूत्र के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने पिछले महीने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कोविन पोर्टल पर कोवोवैक्स को शामिल करने की मांग की थी।


भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने 16 जनवरी को कोवोवैक्स को उन वयस्कों के लिए हेटेरोलॉगस बूस्टर खुराक के रूप में बाजार प्राधिकरण को मंजूरी दे दी, जिन्हें कोविशील्ड या कोवैक्सीन की दो खुराक दी गई हैं।डीसीजीआई की मंजूरी सीडीएससीओ की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिशों पर आधारित थी।
विज्ञापन


डीसीजीआई ने 28 दिसंबर, 2021 को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में इस्तेमाल के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी

कोवोवैक्स का निर्माण नोवावैक्स से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टेक्नोलॉजी ट्रांसफर) के जरिए किया जाता है। इसे सशर्त विपणन प्राधिकरण के लिए यूरोपीय मेडिसिन एजेंसी द्वारा अनुमोदित किया गया है।  इसे 17 दिसंबर, 2021 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा आपातकालीन उपयोग के लिए सूची में शामिल किया गया था। 

अगस्त 2020 में अमेरिका स्थित वैक्सीन निर्माता नोवावैक्स इंक ने एनवीएक्स-सीओवी 2373 के विकास और व्यावसायीकरण के लिए एसआईआई के साथ एक लाइसेंस समझौते की घोषणा की थी, जो भारत और कम और मध्यम आय वाले देशों में इसके कोविड-19 वैक्सीन उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें