फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Updates: NTAGI के चेयरमैन ने बूस्टर डोज लेने की दी सलाह, बोले- ट्रांसमिशन फेज से गुजर रहा कोरोना वायरस

Wed, 31 Aug 2022 08:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डॉ. एनके अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस हमारे आस-पास बहुत है और वायरस अपने ट्रांसमिशन फेज से गुजर रहा है। हालांकि हम इसके और गंभीर रूप की कल्पना नहीं कर सकते हैं। खुशकिस्मती से इससे मरने वालों की संख्या बेहद ही कम है।
विज्ञापन
कोविड टीकाकरण (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड पर काम करने वाली संस्था नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन के चेयरमैन डॉ. एन के अरोड़ा ने बुधवार को सभी को बूस्टर डोज लेने की सलाह दी और कहा कि हमारी एंटीबॉडी छह से आठ माह के बाद कम होने लगती है। 
विज्ञापन

 
डॉ.अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस हमारे आस-पास बहुत है और वायरस अपने ट्रांसमिशन फेज से गुजर रहा है। हालांकि हम इसके और गंभीर रूप की कल्पना नहीं कर सकते हैं। खुशकिस्मती से इससे मरने वालों की संख्या बेहद ही कम है।  

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज भविष्य में हमारे स्वास्थ्य के लिए बीमा की तरह काम करेगी। उन्होंने आगे कहा, "मैं सभी से बूस्टर डोज लेने का निवेदन करता हूं क्योंकि छह से आठ माह के बाद हमारे शरीर से एंटीबॉडी कम होने लगती है। बूस्टर डोज भविष्य में हमारे स्वास्थ्य के लिए बीमा का काम करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आंकड़ों के मुताबिक पिछले आठ माह के दौरान अस्पताल में भर्ती होने वाले नब्बे फीसदी मरीजों को बूस्टर डोज नहीं लगाया गया। 
 
बता दें कि कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। इस मामले में लगातार पांचवें दिन कमी दर्ज की गई है। बीते पांच दिनों में इसके दस हजार से भी कम मामले दर्ज किए गए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटों के दौरान देश में कोरोना संक्रमण के 7 हजार 231 नए मामले सामने आए, जबकि 10 हजार 828 लोग स्वस्थ हुए। इस समय देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 64 हजार 667 है। इसके अलावा दैनिक सकारात्मकता दर 2.05 फीसद है। 

वहीं टीकाकरण की अगर बात करें तो देश में अबतक 212 करोड़ 39 लाख 92 हजार 816 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। देश में संक्रमण से अबतक 5  लाख 27 हजार 874 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण से देश में 4 करोड़ 38 लाख 35 हजार 852 लोग ठीक हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें