फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान पर घमासान: एनएसयूआई ने किया हिमंत बिस्व सरमा के खिलाफ प्रदर्शन, राहुल गांधी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Sat, 12 Feb 2022 04:19 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असम कांग्रेस ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा पर अपने विवादित बयानों से राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
हेमंत बिस्व सरमा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा की ओर से राहुल गांधी के ऊपर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई ने अपने मुख्यालय पर असम के सीएम के विरोध में नारे लगाएं। छात्रों ने सरमा से इस्तीफे और माफी की मांग की।   
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
उत्तराखंड में एक चुनाव रैली के दौरान असम के सीएम सरमा ने राहुल गांधी की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने और कोरोना के टीके के प्रभाव के बारे में बयान देने पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि क्या भाजपा ने कभी राहुल गांधी से इस बात का सबूत मांगा की वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे हैं? सरमा के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनपर कड़ा निशाना साधा है।  

हिमंत बिस्व सरमा के इस बयान की निंदा करते हुए एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव नितिश गौर ने कहा कि असम के सीएम का बयान बहुत आपत्तिजनक है। यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी का अपमान है। उन्होंने आगे कहा कि एक उच्च पद पर आसीन व्यक्ति की ओर से ऐसी बयानबाजी शोभा नहीं देती। सरमा को अपने बयान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए और अपने पद से तुरंत ही इस्तीफा देना चाहिए। असम कांग्रेस ने भी शुक्रवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा पर अपने विवादित बयानों से राज्य की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें