फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha Rape Case: एनएसयूआई की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष गिरफ्तार, महिला से दुष्कर्म का आरोप; पार्टी से निलंबित

Mon, 21 Jul 2025 01:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पुलिस ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस की शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना 18 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की शाखा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि भुवनेश्वर के एक होटल में 19 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। इस बीच एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने अपनी ओडिशा इकाई के अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की छात्र शाखा लैंगिक भेदभाव के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति रखती है।

विज्ञापन


घटना कब की है?
घटना 18 मार्च की है। हालांकि, मामला रविवार को तब सामने आया, जब छात्रा ने मंचेश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपी उदित प्रधान ने उसके पेय पदार्थों में नशीला पदार्थ मिलाकर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पुलिस ने क्या कहा?
भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय के अतिरिक्त आयुक्त (जोन-V) विश्वरंजन सेनापति ने कहा, 'छात्रा की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मंचेश्वर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग की छात्रा ने प्रधान पर यह भी आरोप लगाया कि उसने उसे कथित घटना का खुलासा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन


'प्रधान के प्रभाव के कारण मैं चुप रही'
छात्रा ने अपनी शिकायत में कहा, 'प्रधान के प्रभाव के कारण मैं चुप रही। हालांकि, अब जब महिला अधिकारों पर ध्यान दिया जा रहा है, तो मैंने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का साहस किया।' एक अन्य अधिकारी ने कहा, 'आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। धाराओं में दुष्कर्म और आपराधिक धमकी भी शामिल है।

प्रधान के समर्थकों ने पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया
इस बीच प्रधान के समर्थकों ने गिरफ्तारी के विरोध में मंचेश्वर पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन किया। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने सोमवार को प्रधान के खिलाफ आरोपों की जांच करने और छात्रा से मिलने के लिए उपाध्यक्ष सस्मिता बेहरा के नेतृत्व में छह सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग समिति का गठन किया। यह समिति जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट राज्य कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें