फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSE Phone Tapping Case: ईडी ने कोर्ट में कहा- चित्रा रामकृष्ण साजिश की सरगना, जमानत का किया विरोध

Wed, 02 Nov 2022 05:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि फोन पर की गई बातचीत सुनने या और उसकी निगरानी का प्रस्ताव रामकृष्ण के जरिये आगे बढ़ाया गया, जो संबद्ध समय में उप प्रबंध निदेशक थी और उन्होंने निगरानी के लिए टेलीफोन नंबर एवं कर्मचारियों की पहचान की थी।
विज्ञापन
चित्रा रामकृष्ण। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) चित्रा रामकृष्ण की जमानत याचिका का दिल्ली हाईकोर्ट में विरोध किया। ईडी ने कहा कि इस विषय में आपराधिक साजिश की वह सरगना है। यह मामला एनएसई कर्मचारियों की अवैध फोन टैपिंग से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


ईडी ने न्यायमूर्ति जसमीत सिंह से कहा कि फोन पर की गई बातचीत सुनने या और उसकी निगरानी का प्रस्ताव रामकृष्ण के जरिये आगे बढ़ाया गया, जो संबद्ध समय में उप प्रबंध निदेशक थी और उन्होंने निगरानी के लिए टेलीफोन नंबर एवं कर्मचारियों की पहचान की थी। ईडी ने कहा कि सभी मंजूरियां या तो उनके जरिये दी गई थीं या उनके द्वारा दी गई थीं।

ईडी ने दलील दी कि हमारे पास कई लोगों के बयान हैं जो उस वक्त एनएसई में काम कर रहे थे। उन सभी ने बताया कि उन्होंने (रामकृष्ण ने) टेलीफोन नंबर और कर्मचारियों की पहचान की। इन लोगों का उनसे आमना-सामना कराए जाने पर, उन्होंने (रामकृष्ण) यह बात स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें