फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोभाल ने की योगी सरकार की तारीफ, अयोध्या फैसले के बाद हुई कार्रवाई को सराहा

Wed, 11 Dec 2019 01:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए ऐतिहासिक फैसले के बाद राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन की प्रशंसा की है।

विज्ञापन


डोभाल ने मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को लिखे पत्र में कहा कि 'अयोध्या मामले की सुनवाई के समय उत्तर प्रदेश में संभावित हर स्थिति से निपटने के लिए आपकी ओर से जो प्रयास किया गया है, वह सराहनीय है। राज्य और केंद्र सरकार के सभी तंत्र के साथ तालमेल बनाए रखने, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ समन्वय सुनिश्चित करने में मैं आपकी महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना करता हूं।'

पत्र में कहा गया है कि सरकार की सभी एजेंसियों और अंगों के संचयी प्रयासों से राज्य में घटना-मुक्त और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

गौरतलब हो कि पिछले महीने, सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की एक पीठ ने सर्वसम्मति से कहा कि 2.7 एकड़ में फैली पूरी विवादित भूमि को सरकार द्वारा गठित एक ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा, जो स्थल पर राम मंदिर के निर्माण की निगरानी करेगा। 
विज्ञापन


कोर्ट ने यह भी कहा था कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच परामर्श के बाद मस्जिद के निर्माण के लिए अयोध्या में एक प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें