फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी जहाज: देश की समुद्री सीमाओं पर अब 24 घंटे ‘सजग’ नजर

Sun, 30 May 2021 02:57 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • तटरक्षक बल को मिली नई ताकत, डोभाल ने गश्ती जहाज को बेड़े में किया शामिल
  • पोत बोफोर्स तोप और एसआरसीजी तोपों से सुसज्जित 
  
विज्ञापन
सजग जहाज की लॉचिंग के दौरान अजीत डोभाल - फोटो : twitter/@IndiaCoastGuard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की समुद्री सीमाओं की निगाहबानी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस स्वदेशी जहाज ‘सजग’ भी करेगा। भारतीय तटरक्षक बल के बेड़े में इसे एनएसए डोभाल ने शनिवार को शामिल किया। इसे गोवा शिपयार्ड ने तैयार किया है।

विज्ञापन


सजग 105वें अपतटीय गश्ती जहाजों (ओपीवी) की शृंखला में तीसरा जहाज है। गोवा शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन ‘मेक इन इंडिया’ के अनुरूप पूरी तरह स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। 

बोफोर्स तोपों से है लैस 
तटरक्षक बल के अनुसार ‘सजग’ का अर्थ ‘सतर्क’ है और भारतीय तटरक्षक की इच्छा व राष्ट्र के समुद्री हित के प्रति ‘तैयार, प्रासंगिक और उत्तरदायी’ प्रतिबद्धता का एक उदाहरण है। यह अत्याधुनिक तकनीक, नेविगेशन, संचार उपकरण, सेंसर और मशीनरी से सुसज्जित है।
विज्ञापन


बल के अनुसार, पोत 40/60 बोफोर्स तोप और एफसीएस के साथ दो 12.7 मिमी एसआरसीजी तोपों से सुसज्जित है। जहाज एक इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम,  इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म मैनेजमेंट सिस्टम,  पावर मैनेजमेंट सिस्टम और हाई पावर एक्सटर्नल फायरफाइटिंग सिस्टम से भी लैस है।

 हेलीकॉप्टर और हाईस्पीड नौका ले जाने में सक्षम 
जहाज को एक दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर और चार हाई स्पीड वाली नौकाओं को ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही साथ जिसमें बोर्डिंग ऑपरेशन, सर्च और रेस्क्यू, कानून प्रवर्तन और समुद्री गश्त के लिए दो नावें शामिल हैं। यह जहाज समुद्र में तेल रिसाव को रोकने के लिए प्रदूषण प्रतिक्रिया उपकरण ले जाने में भी सक्षम है। 

समद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
सजग को पोरबंदर में तैनात किया जाएगा। उसे ईईजेड निगरानी और तटरक्षक चार्टर में निहित अन्य कर्तव्यों के लिए तैनात किया जाएगा। सजग की कमान उप महानिरीक्षक संजय नेगी के पास है और 12 अधिकारियों और 99 कर्मियों द्वारा इसे संचालित किया जाएगा। इससे भारतीय तटरक्षक बल की परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें