एनआरसी में नाम आने के बाद असम के डिटेंशन कैंप में रह रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। दुलाल पाल को दो साल पहले विदेशी घोषित किया गया था। उसके बाद वह असम के डिटेंशन कैंप में था जहां वह बीमार पड़ गया।
बीमारी की हालत में उसे गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सा के दौरान 13 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। सोनितपुर के एडीसी कुलीन शर्मा ने कहा कि जिन परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हुई है उसकी जांच की जाएगी।