टीम इंडिया के सफल कप्तानों में शुमार सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। बंगाल पहुंचने के बाद गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, 'मैं पहली बार अमित शाह से मिला। मैंने बीसीसीआई पर कोई सवाल नहीं पूछा। चाहे मैं कोई पद लेने जा रहे हों या नहीं। राजनीतिक विकास को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई।'
सौरव गांगुली दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के अगले अध्यक्ष होंगे। 23 अक्टूबर को बीसीसीआई का चुनाव होना है और इसके साथ ही गांगुली के अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी।
बता दें कि गांगुली के भाजपा ज्वाइन करने की खबरें मीडिया में तैरने लगी हैं। कहा जा रहा है कि गांगुली को अध्यक्ष बनाने में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी भूमिका निभाई है। हालांकि अमित शाह ने इन खबरों को बे बुनियाद बताया है।
उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि मैं इस बात का निर्णय नहीं करता कि कौन बीसीसीआई का अध्यक्ष होगा। इसके लिए बीसीसीआई की अपनी चुनाव प्रक्रिया है। गांगुली के साथ मेरी इस बारे में कोई बातचीत नहीं हुई है।