फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर की 543 दवाओं की कीमतों में बदलाव: एनपीपीए ने जारी की सूची; कब से लागू होंगे नए दाम?

Wed, 28 Oct 2026 08:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

एनपीपीए ने कैंसर रोधी दवाओं के 543 ब्रांड की संशोधित कीमतों की सूची जारी की है। नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। आखिर किन दवाओं के दाम कितने घटे हैं और मरीजों को कितनी राहत मिलेगी? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
दवाएं (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 543 दवाओं के ब्रांड की संशोधित कीमतों की सूची जारी की है। इन दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में बदलाव किया गया है। नई कीमतें नौ नवंबर 2026 से लागू होंगी। प्राधिकरण ने कहा है कि इस सूची को लगातार अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन


यह सूची रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के औषध विभाग के तहत जारी की गई है। इसमें 27 अक्तूबर 2026 तक कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी शामिल है। गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतें मिलने पर सूची को आगे भी अपडेट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: 'सिद्धारमैया की छवि खराब करने की साजिश रच रहा खरगे परिवार', कुमारस्वामी ने लगाया आरोप; क्या कहा?
विज्ञापन


कैंसर की किन दवाओं की कीमतों में बदलाव हुआ?
एनपीपीए की ओर से जारी सूची में दवा बनाने वाली कंपनी का नाम, दवा का नाम, उसकी क्षमता और खुराक का रूप, ब्रांड का नाम, पैक का आकार, पुरानी अधिकतम खुदरा कीमत और संशोधित कीमत दी गई है। सूची में शामिल कुछ दवाओं के पुराने और नए अधिकतम खुदरा मूल्य इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

 

कंपनी का नाम

दवा का नाम

ब्रांड का नाम

पुरानी कीमत (₹)

नई कीमत (₹)

आरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड  

एनास्ट्रोजोल

एनार्जोल

695.76

73.00

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड

एजासिटिडीन

एजासिटिन

6,337.00

1,495.04

एबॉट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड

बेवाकिजुमैब

बेवाकिजैब

21,767.70

5,930.13

नैटको फार्मा लिमिटेड

डासैटिनिब

डासनैट 20

2,812.50

1,085.93

आरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड

डेनोसुमैब

डेब्रुमैब 60 एमजी  

22,031.25

5,941.00

आरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड

एन्जालुटामाइड  

एनुटा

6,578.20

2,232.00

नियोन लेबोरेटरीज लिमिटेड

एर्लोटिनिब

एर्लिब

4,637.45

2,008.00

हेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड

फ्लुडाराबीन

फ्लुडानॉक्स

14,235.00

2,432.00

आरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड

फुलवेस्ट्रेंट

फुलब्रीका

26,072.16

5,491.00


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें