फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EC: 'अब 15 दिन के भीतर घर पहुंचेगा मतदाता पहचान पत्र, कर सकेंगे रियल-टाइम ट्रैकिंग', चुनाव आयोग का एलान

Wed, 18 Jun 2025 05:58 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

EC: चुनाव आयोग ने घोषणा की कि अब मतदाता पहचान पत्र पंद्रह दिनों के भीतर भेजा जाएगा। इसक लिए रियल-टाइम ट्रैकिंग और एसएमएस अलर्ट वाली नई प्रक्रिया शुरू की गई जाएगी, ताकि मतदाता हर चरण की जानकारी पा सकें। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने बुधवार को कहा कि उसने एक नई प्रक्रिया शुरू की है, जिससे मतदाता पहचान पत्र अब मतदाता सूची में अपडेट (नया नामांकन या किसी जानकारी में बदलाव) के 15 दिनों के भीतर मतदाता को भेज दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मतदाता पहचान पत्र पहुंचने में एक महीने से ज्यादा का समय लग जाता है। 

विज्ञापन


आयोग ने कहा कि नई प्रणाली के तहत मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) बनने से लेकर डाक विभागके जरिए मतदाता तक पहुंचने तक हर चरण की रियल-टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी। यह प्रक्रिया निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) द्वारा कार्ड जनरेट किए जाने के बाद से शुरू होगी। चुनाव निकाय ने बताया कि इसके साथ ही हर चरण में मतदाता को संदेश (एसएमएस) के जरिए जानकारी दी जाएगी, ताकि उन्हें अपने मतदाता कार्ड की स्थिति (स्टेटस) का पता चलता रहे।  

ये भी पढ़ें: आज आर्मेनिया से दिल्ली पहुंचेंगे 90 कश्मीरी छात्र, भारत सरकार का निकासी अभियान जारी
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि चुनाव आयोग ने हाल ही में ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया है, जिस पर एक विशेष आईटी मॉड्यूल तैयार किया गया है। यह नया आईटी प्लेटफॉर्म पुरानी प्रक्रिया की जगह लेगा और काम करने की प्रक्रिया को आसान व तेज बनाएगा। पूरी प्रणाली का पुनर्गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बताया कि डाक विभाग का एप्लिकेशन प्रोग्राम इंटरफेस (एपीआई) ईसीआईनेट से जोड़ा जाएगा, ताकि मतदाता पहचान पत्र की डिलीवरी सुचारू रूप से हो सके। इस पहल का मकसद सेवाओं की गुणवत्ता और डाटा की सुरक्षा बनाए रखना है। आयोग ने बताया कि पिछले चार महीनों में मतदाताओं और अन्य हितधारकों के हित में कई नई पहल की गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें