फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India Tragedy: हादसे के बाद बचावकर्मी ने मलबे से निकाले 70 तोला सोने के आभूषण, 50 हजार कैश; पुलिस को सौंपा

Wed, 18 Jun 2025 05:50 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद बचावकर्मियों के दल में शामिल राजेश पटेल शवों और घायलों को एंबुलेंस में ले जाने के तुरंत बाद घटनास्थल पर वापस आए थे। उन्होंने सुलगते मलबे से करीब 70 तोला सोने के आभूषण, 50,000 रुपये और कुछ अमेरिकी डॉलर इकट्ठे किए थे और उन्हें पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
अहमदाबाद विमान हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मलबे से शवों और अन्य सामानों की बरामदगी के दौरान भारी मात्रा में सोने के जेवरात और कैश भी मिला है। बता दें कि, राजेश पटेल, उन चंद लोगों में शामिल हैं, जो 12 जून को अहमदाबाद विमान दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहत बचावकार्य के लिए पहुंचे थे। राजेश ने कई मृतकों तथा घायल लोगों को एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद वे वापस घटनास्थल पर लौटे आए थे। उन्होंने धू-धू कर जल रहे विमान के मलबे में से गहने और अन्य कीमती सामानों को इकट्ठा किया। पटेल ने बताया कि, उन्होंने लगभग 70 तोले सोने के गहने, 50000 रुपये और कुछ अमेरिकी डॉलर दुर्घटना स्थल से एकत्र किए और उन्हें पुलिस को सौंप दिए। राजेश ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो वह दुर्घटना स्थल से केवल 300 मीटर दूर रहते हैं।
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: विमान हादसे के बाद मुश्किल में बीमा कंपनियां, पॉलिसीधारक के साथ नामित के निधन से फंसा पेंच

साड़ी और चादरों की मदद से लोगों को एंबुलेंस तक पहुंचाया
पटेल ने बताया, जब मुझे पता चला कि विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, तो मैं कई लोगों को बचाने की उम्मीद में तुरंत वहां पहुंचा। लेकिन पहले 15 से 20 मिनट तक हम घटना स्थल के करीब नहीं जा सके। आग काबू में आने के बाद ही हम बचाव कार्य शुरू कर सके। पटेल और अन्य स्वयंसेवकों के पास स्ट्रेचर नहीं होने के कारण, उन्होंने मृतकों और घायल लोगों को एंबुलेंस तक पहुंचाने के लिए पुरानी साड़ी और चादरों का इस्तेमाल किए। राहत कार्य समाप्त होने के बाद, पटेल विमान में सवार लोगों के सामान को इकट्ठा करने लगे। 
विज्ञापन


मलबे में मिला ये सामान
उन्होंने बताया, हमने 10-15 जल चुके हैंडबैग से लगभग 70 तोले सोने के गहने, 8-10 चांदी के सामान, कुछ पासपोर्ट, भगवद गीता की प्रति, 50,000 रुपये नकद और 20 डॉलर बरामद किए। इन्हें हमने पुलिस अधिकारी को सौंप दिया। राजेश पटेल निर्माण व्यवसाय से जुड़े हैं। पटेल पहले फोटोग्राफर थे और 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के बाद अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भी स्वयंसेवा कर चुके हैं। उस ब्लास्ट में उनके दो करीबी मित्रों की मौत हुई थी।


यह भी पढ़ें - Air India Tragedy: प्लेन क्रैश में बचे विश्वास को मिली अस्पताल से छुट्टी, दीव में किया भाई का अंतिम संस्कार
विज्ञापन




मृतकों के परिजनों को सौंपा जा रहा है कीमती सामान
मेघानगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर डीबी बासिया ने बताया कि उनकी टीम दुर्घटना स्थल से मिले हर कीमती सामान की सूची बना रही है। सूची तैयार होने के बाद एयर इंडिया के साथ समन्वय करके सामान पीड़ितों के परिवारों को वापस किया जाएगा। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने 16 जून को कहा था कि विमान के मलबे से मिले हर सामान को वापस किया जाएगा। उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें मृत महिला के परिवार को उनके स्वर्ण आभूषण सौंपते पुलिस अधिकारी दिखे। उन्होंने कहा, वीनाबेन अघेडा के शरीर से मिले 4-5 तोले के सोने के गहने, जिनकी कीमत लगभग 4.5 लाख रुपये है, परिवार तक लौटाए गए। परिवार ने पुलिस की ईमानदारी और सेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा की।'

12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान पर सवार 241 लोग मारे गए जबकि एक यात्री बच गया। इसके साथ ही जमीन पर भी पांच एमबीबीएस छात्र समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें