फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय माल्या पर एक और मुसीबत, धोखाधड़ी के मामले में जारी गैर जमानती वारंट

Sun, 13 Mar 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विजय माल्या किंगफिशर की मॉडल्स के साथ - फोटो : PTI
विज्ञापन
देश के 14 बैंकों के 7000 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाए को लेकर विवादों में आए किंगफिशर के मालिक विजय माल्या पर एक और मुसीबत आ गई है। हैदराबाद की एक अदालत ने किंगफिशर के मालिक विजय माल्या और किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्य वित्तीय अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि विजय माल्या को लेकर 13 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया जाए। विजय माल्या इस समय ब्रिटेन में हैं। इंफ्रास्ट्रक्‍चर कंपनी जीएमआर ने विजय माल्या के खिलाफ ‌रिपोर्ट दर्ज‌ कराई है। विजय माल्या के खिलाफ पेमेंट डिफॉल्ट करने के लिए धोखाधड़ा का केस दर्ज करवाया गया है। 

एयरपोर्ट के अधिकारियों ने विजय माल्या के खिलाफ 11 केस दर्ज करवाएं हैं। विजय माल्या ने कंपनी के 8 करोड़ रूपए का भुगतान नहीं किया है। विजय माल्या की तरफ से जो 50 लाख रूपए का भुगतान किया गया था। उसके चेक भी बाउंस हो गए। इस मामले में केस दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन


कोर्ट ने इससे पहले माल्या और सीएफओ को 10 मार्च तक उपस्थित होने के लिए कोर्ट में कहा था। माल्या के वकील ने कोर्ट में जवाब देते हुए कहा कि उन्हें कुछ और समय दिया जाए जिससे वो कोर्ट में उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें