फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विमान में बुक कर सकेंगे मिडिल सीट, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी एयरलाइंस को इजाजत

Tue, 16 Jun 2020 06:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को सभी विमान कंपनियों को बीच की सीट को भी बुक करने अनुमति दे दी है। साथ ही अदालत ने यह भी कहा कि उन्हें कोरोना के संक्रमण को रोकने के उपायों पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

विज्ञापन


जस्टिस एसजे कथावल्ला और जस्टिस एसपी तावड़े की पीठ ने एयर इंडिया के पायलट देवेन कनानी द्वारा दायर याचिका में उठाए गए सवालों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों में बीच वाली सीट को खाली रखा जाना चाहिए।

कोर्ट ने कहा कि भले ही विमान की मध्य सीट को यात्री भार और सीट क्षमता के आधार पर खाली नहीं रखा गया हो। अदालत ने एयरलाइंस को अनुमति देते हुए कहा कि वह डीजीसीए के निर्देशों का पालन करते हुए विमान की मध्य सीट को भी बुक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें