फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ललिता बन सकती है ललित, सीएम फडनवीस ने दी मंजूरी

Tue, 22 May 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस में कॉन्स्टेबल ललिता साल्वे आज बहुत खुश हैं। कारण है एसपी जी श्रीधर का एक पत्र जिससे ललिता को ललित बनने की मंजूरी मिल गई है। पत्र में लिखा है कि वह अब अपना सेक्स चेंज करवा सकती है और इसके बाद भी वह अपनी पुरानी पहचान के साथ नौकरी कर सकेगी।  पत्र हाथ में आते ही ललिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और अगले ही दिन वह मुंबई पहुंच गई। यहां वह डॉक्टरों से मिलकर अपना सेक्स चेंज करवाएगी। 

विज्ञापन


29 साल की ललिता को नौ साल पहले पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। जिसके दो साल बाद उसे कुछ समस्या हुई। जब उसने डॉक्टर से इलाज करवाया तो उसे पता चला कि उसके शरीर में पुरुषों के हार्मोंस डेवेलप हो रहे हैं। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे सेक्स चेंज कराने की सलाह दी। 

इसके बाद ललिता ने सितंबर 2017 में पुलिस विभाग में प्रार्थना पत्र देकर एक महीने की छुट्टी की मांग की ताकि वह सेक्स चेंज करवा सके। लेकिन उसका प्रार्थना पत्र नवंबर 2017 में खारिज कर दिया गया। फिर उसने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर एक मेडिकल बोर्ड गठित किया गया। इसमें विशेषज्ञों के पैनल को पता चला कि उसके शरीर में महिलाओं के हार्मोंस नहीं हैं। साथ ही उन्हें ललिता के शरीर में अविकसित लिंग के बारे में भी पता चला। जिसे 1995 में जब वह सात साल की थी तब ट्यूमर समझकर कटवा दिया गया था। 
विज्ञापन


इसी साल मार्च में उसने सीएम फडनवीस को पत्र लिखकर आवेदन किया था कि उसके केस को स्पेशल केस माना जाए। वह अपनी नेम प्लेट में ललिता की जगह ललित करवाना चाहती है। ललिता के इस आवेदन को सीएम देवेंद्र फडनवीस ने मंजूरी दे दी। 

मंजूरी मिलते ही ललिता ने सीएम और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उसे सेक्स बदलने के बाद भी नौकरी जारी रखने की अनुमति दी। उसने अपने माता-पिता को फोन करके ये खुशखबरी भी बताई। उसका कहना है कि अब वह एक नई जिंदगी जीने के लिए तौयार है। आंखों में खुशी के आंसू लेकर ललिता कहती है कि वह खुद को ललित कहलाना पसंद करेगी। इस फैसले से ललिता के सहकर्मी भी बहुत खुश हैं। एसआई राजीव ने बताया कि वह इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। वह मानसिक तौर पर बहुत परेशान भी रहती थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें