रेलवे स्टेशनों पर दिखने वाले प्रचार होर्डिंग और बैनर अब बीते दिनों की बात होंगे, रेलमंत्री सुरेश प्रभु के कार्यकाल में रेलवे ने वर्चुअल स्पेस में इंट्री की तैयारी कर ली है। अगर प्रोजेक्ट अपने टाइमलाइन पर चलता रहा, तो अगले साल मार्च तक देश के 2,175 स्टेशन रेल डिस्प्ले नेटवर्क (RDN) से जुड़ जाएंगे। इनमें A1, A, B, C और D श्रेणी के स्टेशन शामिल हैं।
रेल डिस्प्ले नेटवर्क में 2 लाख स्क्रीन एक साथ जुड़ी होगी। ये सभी 'क्लाउड कंट्रोल' सिस्टम के जरिए चलाई जाएगी, इन सभी स्क्रीनों पर एक साथ एक ही समय में एक विषय का प्रसारण होगा। हालांकि अलग-अलग स्क्रीनों पर अलग-अलग विषय दिखाने के विकल्प भी उपलब्ध होंगे और साथ ही अन्य भाषाओं में भी इनका प्रसारण किया जा सकेगा।
रेल डिस्प्ले नेटवर्क के तहत 2 लाख स्क्रीनों पर 50 प्रतिशत विज्ञापन दिखाए जाएंगे। बाकी रेलवे से संबंधित जानकारियों होगी, जैसे ट्रेनों के आवागमन से जुड़ी।