वित्त वर्ष 2015-16 यानी आकलन वर्ष 2016-17 के लिए आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 5 अगस्त कर दी गई है। यह जानकारी राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने एक ट्वीट के जरिए दी।
सरकारी बैंकों में शुक्रवार को हड़ताल के कारण रिटर्न भरने में काफी असुविधा हुई। इसके चलते रिटर्न की आखिरी तारीख बढ़ाई गई है। उधर, जम्मू-कश्मीर में हालात के असामान्य रहने के कारण वहां के लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।
सूत्रों के अनुसार लगातार बारिश से आयकर दाताओं को हो रही असुविधा को देखते हुए आयकर अधिकारियों ने भी मंत्रालय से अंतिम तारीख बढ़ाने का सुझाव दिया था।