फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईआईटी के प्रोफेसर करेंगे सरकारी स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षित

Sun, 22 May 2016 03:18 AM IST
सीमा शर्मा/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • मंत्रालय ने राज्यों से टीचर एजुकेटर का कैडर बनाने को कहा, 15 राज्यों ने दी सहमति
  • प्रशिक्षण के बाद शिक्षकों के प्रदर्शन पर होगी सरकार की नजर
     
विज्ञापन
टीचर - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के सभी सरकारी स्कूलों के छात्रों को गुणवत्ता वाली शिक्षा मुहैया करवाने के लिए आईआईटी के प्रोफेसर अब सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय की योजना के अनुसार टीचर एजूकेटर का कैडर निर्धारित कर उसके स्थायित्व व जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन एजूकेटर आईआईटी के प्रोफेसर विषयानुसार प्रशिक्षित करेंगे। यह एजूकेटर आगे सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए आईआईटी के प्रोफेसर की विजिट भी स्कूल अध्यापकों के प्रशिक्षण के समय रखी जाएगी। आईआईटी के प्रोफेसरों को सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का मार्गदर्शक बनाने का उद्देश्य यह भी है कि बच्चे प्रायोगिक रूप से भी आगे बढ़ सकें। इसी मकसद के तहत आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर का उदाहरण सरकार विभिन्न राज्यों की सरकारों को दे ही रही है कि कैसे उत्तर प्रदेश सरकार ने भी सफलता के इस ट्रायल को सराहा है।

मंत्रालय अधिकारियों के मुताबिक, यूपी के औरैया जिले के सबदा पाटा विरयागा गांव में पहले सरकारी स्कूलों का हालत बेहद खराब थी लेकिन राष्ट्रीय आविष्कार योजना के नोडल अधिकारी व आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर एचसी वर्मा की मेहनत के चलते बच्चों के साथ अभिभावकों के मन में सरकारी स्कूलों के प्रति नजरिया बदला है। प्रो. वर्मा ने शिक्षकों को गणित और साइंस में विशेष ट्रेनिंग दी। इस ट्रेनिंग का पहले तीन गांव और धीरे-धीरे 27 गांवों में असर हुआ है। बच्चे निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूल में यह कहकर दाखिला ले रहे हैं कि हमारे स्‍कूल के शिक्षक भी अब आईआईटी से ट्रेनिंग ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें