फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : अब 45 पार हर व्यक्ति को लगेगी वैक्सीन, कई काम आएगा कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

Thu, 01 Apr 2021 08:26 AM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • आज से 45 साल के पार वालों को भी लगेगी वैक्सीन
  • अब आम व स्वस्थ भारतीय नागरिक भी होगा वैक्सिनेट
  • दुनियाभर में भारत के अलावा सिर्फ अमेरिका में सर्वाधिक व तेज टीकाकरण
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी एक अप्रैल 2021 से कोई भी आम भारतीय नागरिक जिसकी आयु 45 वर्ष से अधिक है वह कोरोना टीकाकरण करा सकता है। अब से पहले सिर्फ उन्हीं नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा था, जिनकी आयु 45 से अधिक हो साथ ही जो पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित रहे हों। गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के खतरे से निपटने के लिए भारत सरकार अधिक से अधिक नागरिकों में टीकाकरण का कार्य संपन्न कराना चाहती है। इसी उद्देश्य से केंद्रीय सरकार की नई पहल के तहत अब कोई भी आम व स्वस्थ भारतीय नागरिक भी टीकाकरण करा सकता है। 

विज्ञापन

यह है कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया

इसके लिए आप ऑनलाइन या पास के किसी अधिकृत निजी/सरकारी स्वास्थ्य केंद्र की सहायता से स्वयं को रजिस्टर करा सकते हैं। उसके बाद सुझाए गए समय और टीकाकरण केंद्र पर आपको उपस्थित होना होगा। इस प्रक्रिया के लिए आपको अपनी आईडी साथ लानी होगी जिसमें आप की उम्र और पता दर्ज हो, जैसे आधार कार्ड, वोटर कार्ड इत्यादि। कोरोना टीकाकरण एक बेहद सरल प्रक्रिया है। टीका लगने के बाद 20 से 30 मिनट तक आपको उसी केंद्र में रुकना होगा, ताकि आप डॉक्टर/स्वास्थ्य कर्मियों की निगरानी में हों। यह मात्र आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से आवश्यक कदम है। 

भविष्य में पड़ेगी कोविड-19 वैक्सीन सर्टिफिकेट की जरूरत

कोरोना महामारी अभी भी खत्म नहीं हुई है, ऐसे में भविष्य में वैक्सीन सर्टिफिकेट लोगों के लिए पहचान पत्र के रूप में काम कर सकता है। आने वाले समय में अगर आप कहीं भी यात्रा करेंगे या फिर किसी भी काम के लिए विदेश जाएंगे तो आपको अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा।

विज्ञापन

अमेरिका के बाद भारत में तेजी से हो रहा है टीकाकरण

बता दें, दुनियाभर में सर्वाधिक और तेज टीकाकरण भारत के अलावा सिर्फ अमेरिका में हो रहा है। विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों के मतानुसार भारत में लगाई जा रही वैक्सीन सुरक्षित है। मालूम हो कि, भारत ने मानवता के नाते सहायता के रूप में एवं वाणिज्य स्तर पर भी अपने पड़ोसी देशों के साथ ही दुनियाभर के कई अन्य देशों को अपने यहां निर्मित वैक्सीन मुहैया कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें