फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीएचयू अस्पताल में मरीजों को 90 फीसदी तक मिलेंगी सस्ती दवाएं

Tue, 13 Sep 2016 05:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
कैंसर और हृदय रोगियों के लिए राहत की खबर है। बीएचयू अस्पताल में उनके इलाज का खर्च 50 से 90 फीसदी तक कम हो जाएगा। ऐसा होगा भारत सरकार की योजना ‘अमृत’ के जरिये। बीएचयू आईएमएस के कार्यकारी निदेशक और संकाय प्रमुख प्रो. जेपी ओझा ने बताया कि अमृत योजना के तहत सर सुंदरलाल अस्पताल में जल्द ही ‘अमृत आउटलेट’ शुरू किया जाएगा, जहां कैंसर और हृदय रोग की दवाएं बाजार से पचास से नब्बे फीसदी तक सस्ती मिलेंगी। सर्जिकल उपकरण और डायग्नोस्टिक सुविधाओं में भी मरीजों को रियायत दी जाएगी। इससे बीएचयू अस्पताल आने वाली पूर्वांचल और आसपास के सात प्रांतों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल की तकरीबन 20 करोड़ जनता को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

आईएमएस बीएचयू के वार्षिक समारोह के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में कार्यकारी निदेशक प्रो. ओझा ने बताया कि हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारी के इलाज में भारीभरकम खर्च आता है लेकिन अमृत आउटलेट खुलने के बाद इन बीमारियों से पीड़ित लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। इसके लिए भारत सरकार ने एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के साथ समझौता किया है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि सर सुंदरलाल अस्पताल में संसाधन और सुविधाएं बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रयासरत है। अस्पताल को एम्स के बराबर फंड देने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा गया है क्योंकि अस्पताल में नेपाल समेत सात राज्यों के मरीज यहां आते हैं। संसाधन की कमी के चलते हम उस लिहाज से उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाते। बताया कि जल्द ही 24 घंटे एमआरआई की सुविधा भी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ संस्थान ने राष्ट्रीय कौशल केंद्र की स्थापना के तहत समझौता किया है। भारत सरकार के सहयोग से वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैबोरेटरी की स्थापना के लिए एमओयू हुआ है। वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालॉजी मारीशस के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज, सेंट जॉर्ज यूनिवर्सिटी लंदन और डबलिन सिटी यूनिवर्सिटी के साथ शैक्षणिक और शोध क्षेत्र में समझौते हुए हैं। इनके अलावा रिजनल कैंसर सेंटर, सेंटर फॉर आरगन ट्रांसप्लांट और सेंटर फॉर कार्डियक साइंसेज की स्थापना के लिए प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें