साहित्य अकादमी अवार्डी उपन्यासकार, नाटककार और पत्रकार किरण नागरकर का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। इसी हफ्ते की शुरुआत में उनका ब्रेन हैमरेज हुआ था और वह अस्पताल में इलाजरत थे।
नागरकर का जन्म साल 1942 में मुंबई में हुआ था। साल 1974 में उनका पहला उपन्यास 'साट सक्कम त्रेचलिस' प्रकाशित हुआ था। इसी साल लिखा हुआ उनका उपन्यास 'द आर्सेनिस्ट' काफी चर्चित हुआ।
एक अकादमिक, एक पत्रकार, एक पटकथा लेखक और उपन्यासकार होने के अलावा विज्ञापन कंपनियों के लिए भी काम किया और इंडस्ट्रीज के भी लिखा है। उन्होंने बच्चों के लिए भी बहुत कुछ लिखा है।
मालूम हो कि मीटू मूवमेंट के समय किरण नागरकर पर तीन महिला पत्रकारों ने अनुचित यौन व्यवहार का आरोप लगाया गया था। हालांकि नागरकर ने आरोपों का खंडन किया था।