फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुएं नहीं, बेटे करते हैं बुजुर्गों का अधिक उत्पीड़न, 82% बुजुर्ग परिवार की खातिर नहीं करते शिकायत

Fri, 15 Jun 2018 05:24 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
बुजुर्ग
विज्ञापन
बुजुर्गों का उत्पीड़न करने के मामले में बेटे, बहुओं से काफी आगे हैं। एक हालिया अध्ययन में यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार, 52 फीसदी बेटे बुजुर्गों का उत्पीड़न करते हैं तो ऐसी बहुओं की संख्या 34 फीसदी है।
विज्ञापन


हेल्पएज इंडिया ने बृहस्पतिवार को 23 शहरों की एक रिपोर्ट जारी की। इस शोध का उद्देश्य यह पता लगाना था कि दुर्व्यवहार किस हद तक, कितना ज्यादा, किस रूप में, कितनी बार होता है और इसके पीछे कारण क्या हैं। इसमें पता चला कि लगभग एक चौथाई बुजुर्ग आबादी को व्यक्तिगत तौर पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

हैल्पएज इंडिया के सीईओ मैथ्यू चेरियन ने कहा कि दुर्भाग्य से बुजुर्गों का उत्पीड़न घर से शुरू होता है और इसे अंजाम वे लोग देते हैं जिन पर वह सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल, दुर्व्यवहार को अंजाम देने वाले लोगों में सबसे पहले बेटे हैं, उसके बाद बहुएं हैं। पहले के सर्वेक्षणों में पाया गया कि बुजुर्गों के साथ दुर्व्यवहार करने वालों में सबसे आगे बहुएं होती हैं।
विज्ञापन


इसमें यह भी पता चला कि दुर्व्यवहार के शिकार 82 फीसदी बुजुर्ग परिवार की खातिर इसकी शिकायत नहीं करते या वह यह नहीं जानते कि समस्या से किस प्रकार निपटा जा सकता है।

टॉप-5 शहरों में शामिल दिल्ली :

23 शहरों की इस रिपोर्ट में राजधानी दिल्ली देश के उन पांच शहरों में शामिल है जहां बुजुर्गों के साथ सबसे अधिक दुर्व्यवहार होता है। इसके मुताबिक बुजुर्गों के साथ सबसे ज्यादा दुर्व्यवहार मंगलूरू (47 फीसदी), उसके बाद अहमदाबाद (46 फीसदी), भोपाल (39 फीसदी) अमृतसर (35 फीसदी) और दिल्ली (33 फीसदी) में होता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें