फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल दुर्घटना और कोहरे ने बिगाड़ा रेलवे का टाइम टेबल

Sat, 31 Dec 2016 04:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर के नजदीक रूरा रेलवे स्टेशन पर बीते बुधवार को सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने व कोहरे की वजह से रेल गाड़ियों की आवाजाही बाधित रही। शुक्रवार को दिल्ली-कानपुर सेक्शन पर चार ट्रेनें निरस्त रहीं। जबकि शनिवार को भी चार ट्रेन नहीं चलेंगी। दूसरी तरफ 104 ट्रेनें देरी से चलीं। रेल प्रशासन का कहना है कि दिल्ली-कानपुर सेक्शन पर जल्द ही रेल ट्रैफिक सामान्य हो जायेगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनों में तूफान एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस व आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस शामिल हैं। रेलवे ने शनिवार को भी दो ट्रेनों का निरस्त कर दिया है। जबकि पहले से 30 दिसंबर तक रद घोषित दो ट्रेनों को अगले दिन भी नहीं चलाया जा सकेगा। 

कोहरे की वजह से ट्रेनों के गड़बड़ हुए शेड्यूल के सामान्य होने में अभी वक्त लगेगा। इस दौरान रेल प्रशासन की प्राथमिकता मुसाफिरों के सुरक्षित सफर की है। खास दिक्कत दूरदराज से दिल्ली आने वाली ट्रेनों के साथ हो रही है। इससे उनकी वापसी का समय भी दुबारा तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को निरस्त रहने वाली ट्रेनें

- तूफान एक्सप्रेस
- कालका-हावड़ा मेल
- नई दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
- अमृतसर-सियालदह जलियावाला बाग एक्सप्रेस


देरी से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

विक्रमशिला एक्सप्रेस-14.30 घंटे
महानंदा एक्सप्रेस-11.20 घंटे
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस-9 घंटे
महाबोधि एक्सप्रेस-8.30 घंटे
सियालदह राजधानी-2.45 घंटे
कोलकाता राजधानी-2 घंटे
पटना राजधानी-1 घंटा
कानपुर शताब्दी-1.35 घंटे
काठगोदाम शताब्दी- 1 घंटा
कोटा जनशताब्दी-1 घंटा
सिकंदराबाद दुरंतो-4.45 घंटे
सियालदह दुरंतो- 1.30 घंटे
ताज एक्सप्रेस-4.30 घंटे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें