भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों से 30 दिसंबर (शुक्रवार) को कामकाज बंद करने के बाद 500 और 1000 के पुराने नोटों का ब्योरा देने का कहा है। शुक्रवार को 500 और 1000 के पुराने नोटों को जमा करने का आखिरी दिन था।
आरबीआई ने अपनी अधिसूचना में कहा गया है कि 30 दिसंबर को पुराने नोटों को जमा करने की सुविधा बंद होने का समय खत्म होने के बाद सभी बैंक पुराने नोटों का ब्योरा ई-मेल पर दें। सार्वजनिक, निजी, ग्रामीण और सहकारी, सभी बैंकों को पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों के बारे में ब्योरा जमा करने के लिए कहा गया है।
सभी बैंक शाखाओं (सिर्फ जिला सहकारी बैंकों को छोड़ कर) जिन्होंने लोगों से पुराने नोट लिये हैं उन्हें यह सारी रकम रिजर्व बैंक के किसी इश्यू ऑफिस या करेंसी चेस्ट में शनिवार तक जमा करनी होगी। आरबीआई ने कहा है कि पुराने 500 और 1000 के नोट अब 31 दिसंबर के बैंकिंग समय बंद होने के साथ मान्य मुद्रा नहीं रह जाएंगे।