फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED Summons To Sonia: ईडी के सामने 8 जून को पेश होंगी सोनिया गांधी, कांग्रेस ने कहा- मोदी इस साजिश के मुखिया

Wed, 01 Jun 2022 05:26 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने कहा कि न तो ईडी आजादी के आंदोलन की आवाज नेशनल हेराल्ड को रोक पाएगा और न ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को डरा पाएगा।
विज्ञापन
ED notice to Sonia and Rahul - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने कहा है कि वह नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय के किसी भी समन से नहीं डरती है और भाजपा सरकार द्वारा इस तरह के किसी भी प्रतिशोध के आगे नहीं झुकेगी। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी ने 8 जून को नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है और वह एजेंसी के सामने पेश होने के लिए दृढ़ हैं क्योंकि उनके पास कुछ भी छिपाने के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी तलब किया गया है और उन्होंने जांच एजेंसी को पत्र लिखकर तारीख को 5 जून के बाद स्थगित करने को कहा है क्योंकि वह देश में नहीं हैं। सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार को पता होना चाहिए कि इस तरह के फर्जी और मनगढ़ंत मामले दर्ज करके वे अपनी कायरतापूर्ण साजिश में सफल नहीं हो सकते। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने कहा- ईडी को नोटिस सोनिया गांधी और राहुल गांधी को डरा पाएगा
उन्होंने कहा कि न तो ईडी आजादी के आंदोलन की आवाज नेशनल हेराल्ड को रोक पाएगा और न ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी को डरा पाएगा। सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व निडर है और जांच एजेंसी के सामने खुद को पेश करने के लिए तैयार है। हम इस तरह की रणनीति से नहीं डरेंगे, हम झुकेंगे नहीं, लेकिन हम कानूनी, सामाजिक और राजनीतिक रूप से लड़ाई लड़ेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी पार्टी और उसके कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होंगे और हम देश के लोकतंत्र पर इस हमले के खिलाफ लड़ेंगे और जीतेंगे। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज बने अखबार का मुख्य मंत्र था- "आजादी खतरे में है, अपनी पूरी ताकत से इसकी रक्षा करें। 

सुरजेवाला बोले, देश को गुमराह करने के लिए समन जारी किया गया
आज फिर ब्रिटिश शासन का समर्थन करने वाली विचारधारा 'स्वतंत्रता आंदोलन की आवाज' को दबाने की साजिश कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साजिश के मुखिया हैं, और इसे लागू करने के लिए उनका पसंदीदा और पालतू हथियार ईडी है। सुरजेवाला ने कहा कि देश को गुमराह करने के लिए समन जारी किया गया है क्योंकि मोदी सरकार मुद्दों को मोड़ने की राजनीति में माहिर है और बदले की भावना में अंधी हो गई है। ईडी ने बुधवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन जारी किया है। 75 वर्षीय सोनिया गांधी को 8 जून को संघीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। माना जाता है कि राहुल गांधी को पहले पेश होने के लिए कहा गया है। कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रमोट यंग इंडियन ही नेशनल हेराल्ड अखबार की मालिक है और कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिए इसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी, धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत सोनिया और राहुल गांधी के बयान दर्ज करना चाहती है। नेशनल हेराल्ड एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) द्वारा प्रकाशित किया जाता है और यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व में है। जांच के तहत एजेंसी ने हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और पवन बंसल से पूछताछ की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें